लाइव न्यूज़ :

सामने आए नए वीडियो में बोले सलमान खान- सभी गर्लफ्रेंड्स की हो गई शादी

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 7, 2022 17:10 IST

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर का यंग वर्जन नजर आ रहा है। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इसमें सलमान प्रेम को बता रहे हैं कि उनकी सभी प्रेमिकाओं की शादी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया हैइस वीडियो में सलमान अपने यंग वर्जन प्रेम से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर का यंग वर्जन नजर आ रहा है। यह वीडियो कोल्ड ड्रिंक का नया विज्ञापन है। इसमें सलमान के साथ उनकी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' से प्रेम भी दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, इसमें प्रेम और सलमान आपस में बातचीत करते हुए दिख रहे हैं। सबसे मजेदार बात तो ये है कि इसमें सलमान प्रेम को बता रहे हैं कि उनकी सभी प्रेमिकाओं की शादी हो गई है।

वीडियो की शुरुआत सलमान खान के प्रेम के घर पहुंचे से होती है। 30 सालों बाद भी सलमान की बॉडी को देखकर प्रेम काफी उत्सुक हो जाता है। इसके साथ ही, वो सलमान से फैन फॉलोइंग के बारे में पूछता है, जिसपर सलमान कहते हैं कि वो तो वैसे ही हैं। फिर प्रेम "और शादी?" का सवाल करता है। इसके जवाब में एक्टर कहते हैं कि "हो गई, तुम्हारी सब गर्लफ्रेंड्स की।" ये सुनकर सलमान खान का यंग वर्जन थोड़ा निराश हो जाता है। फिलहाल, फैंस को ये मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

बता दें कि सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसैम बैचलर्स में से एक हैं, जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं, एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'टाइगर 3' में देखा जाएगा। फैंस भी इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं क्योंकि फिल्म के टीज़र को हाल-फिलहाल में ही रिलीज किया गया है और इसे फैंस से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

टॅग्स :सलमान खानकैटरीना कैफइमरान हाशमी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?