लाइव न्यूज़ :

सलमान खान के ड्राइवर और दो स्टाफ हुए कोरोना संक्रमित, सेल्फ आइसोलेशन में गए 'भाईजान'

By विनीत कुमार | Updated: November 19, 2020 08:27 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आइसोलेशन में चले गए हैं। उनके ड्राइवर और दो स्टाफ मेंबर दरअसल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सलमान का भी कोरोना टेस्ट किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान सेल्फ आइसोलेशन में गए, पर्सनल ड्राइवर और दो स्टाफ मेंबर मिले कोरोना संक्रमितसलमान खान और उनके परिवार की भी की गई कोरोना जांच, अभी रिपोर्ट का है इंतजार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के ड्राइवर सहित दो स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद सलमान खान ने एहतियात के तौर पर खुद को 14 दिन के लिए आइसोलेट कर लिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और उनके परिवार वालों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर अशोक कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। सलमान खान के इन सभी स्टाफ को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिग बॉस-14 और 'राधे' की शूटिंग में व्यस्त थे सलमान खान

सलमान खान इन दिनों टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-14 को भी होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में इस बात की अभी जानकारी नहीं मिल सकी है कि वे अगले कुछ एपिसोड्स के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। साथ ही सलमान ने हाल में 'राधे' फिल्म की भी शूटिंग शुरू की है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी हैं।

ये भी बताया जा रहा है कि खान परिवार सलीम खान और सलमा खान की वेडिंग एनिवर्सरी के जश्न का भी इंतजार कर रहा था। हालांकि, कोरोना के कारण इसे अभी रद्द कर दिया गया है। 

सलमान खान बिग बॉस 14 को पिछले कई सालों से होस्ट कर रहे हैं। वो शो के वीकेंड का वार में नजर आते हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस में शुरुआती लॉकडाउन के दौरान सलमान खान ने अपना समय पनवेल में अपने फार्महाउस पर समय बिताया था। इस बीच सलमान खान या उनके परिवार की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मामले

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 5,011 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 17,57,520 हो गई। इसमें 16,30,111 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 

अब तक महाराष्ट्र में 46,202 लोग अपनी जान कोरोना की वजह से गंवा चुके हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में 80,221 मरीजों का इलाज चल रहा है। मुंबई शहर में ही बुधवार को कोविड-19 के 871 नए मरीज सामने आए जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,71,531 हो गई। मुंबई में कुल 10,615 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है।

टॅग्स :सलमान खानकोरोना वायरसबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार