लाइव न्यूज़ :

सलमान खान को मिला बन्दूक रखने का लाइसेंस, कार भी होगी अपग्रेड

By योगेश सोमकुंवर | Updated: August 1, 2022 11:28 IST

खबरों के मुताबिक सलमान खान अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं. वह अपनी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देना चाहते, इसलिए सलमान ने अपनी कार को भी अपग्रेड किया है

Open in App
ठळक मुद्देअब बुलेटप्रूफ होगी सलमान की कारलॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को धमकीविकी-कैटरीना ने भी पुलिस में दर्ज करवाई थी शिकायत

अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अब बन्दूक लाइसेंस जारी किया गया है. सलमान खान को इस साल जून में जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा के लिए बन्दूक लाइसेंस को लेकर आवेदन दिया था, जिसके बाद अब सलमान खान को शस्त्र लाइसेंस जारी किया गया है. बन्दूक लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया के तहत ही सलमान खान ने जुलाई में मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी मुलाकात की थी.

अब बुलेटप्रूफ होगी सलमान की कार

खबरों के मुताबिक सलमान खान अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं. वह अपनी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देना चाहते, इसलिए सलमान ने अपनी कार को भी अपग्रेड किया है. वह अब लैंड क्रूजर से चलेंगे, जो बुलेटप्रूफ होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर और बुलेट प्रूफ ग्लास लगवाए हैं. 

लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी सलमान को धमकी

इस साल मई महीने में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान के लिए एक धमकी भरा लेटर उनके पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान मिला था. धमकी भरा लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को मिला था. जहां पर सलीम खान रोजाना मॉर्निंग वॉक के बाद बैठते हैं. इस पूरे मामले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई काले हिरण केस की वजह से सलमान को पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुका है.

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या कर 1998 के काले हिरण के कथित शिकार का बदला लेना चाहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिमांड में खुद बिश्नोई ने यह खुलासा किया कि उसने 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी. इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट भी किया था.

विकी-कैटरीना ने भी पुलिस में दर्ज करवाई थी शिकायत

हाल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कपल विकी कौशल और कैटरीना कैफ को भी धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था. खबरों के मुताबिक विकी कौशल और कटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली थी. जिसके बाद दोनों ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस में दर्ज शिकायत में विकी ने बताया था कि एक व्यक्ति उनकी पत्नी कैटरीना को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा है और उन्हें भी जान से मारने की भी धमकी दे रहा है. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस में कार्रवाई की थी.

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिससिद्धू मूसेवालाLawrence
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?