लाइव न्यूज़ :

काला हिरण शिकार: सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- क्या लगा था हमेशा के लिए अंदर जाने वाला हूं?

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 16, 2018 09:58 IST

सलमान खान को  काला हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। सलमान खान ने दो दिन तकरीबन 50 घंटे जोधपुर सेंट्रल जेल में बिताई थी।

Open in App

मुंबई, 16 मई: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म रेस-3 का 15 मई शाम को ट्रेलर रिलीज किया गया। इस मौके पर प्रेस से बातचीत के दौरान सलमान खान ने पहली बार काला हिरण शिकार मामले पर बोला। एक रिपोर्टर ने सलमान खान से पूछा कि जब आप जेल में थे, तो आप अपने ऊपर लगे इतने करोड़ रुपए को लेकर परेशान थे...?

इस सवाल के जवाब में सलमान खान ने कहा, आपको क्या लगा था, मैं हमेशा के लिए अंदर जाने वाला हूं। रिपोर्टर ने कहा, नहीं तो बदले में सलमान ने जवाब दिया- धन्यवाद, क्योंकि मैं जब जोधपुर जेल में था करोड़ो रुपए को लेकर बहुत ज्यादा परेशान था। फिल्म रेस-3 150 करोड़ के बजट से बन रही है। इस फिल्म में सलमान लीड रोल में हैं। इसके अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला की भी अहम भूमिका है। 

सोनल चौहान बर्थडे: जब सोनल के अनजाने आशिक़ ने उनके जन्मदिन पर भेजे थे 8000 लाल गुलाब

गौरतलब है कि सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में 5 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई थी। सलमान खान ने दो दिन तकरीबन 50 घंटे जोधपुर सेंट्रल जेल में बिताई थी। काला हिरण शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान को  7 अप्रैल को जमानत मिली थी।

क्या था काला हिरण शिकार मामला

साल 1998 के अक्टूबर में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग हो रही थी। आरोप के मुताबिक शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। जहां साथी कलाकारों के उकसाने के बाद सलमान ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया। सलमान पर आरोप यह भी है कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था। विश्नोई समाज के लोगों के विरोध के बाद 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथी कलाकारों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सलमान खानरेस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?