लाइव न्यूज़ :

काला हिरण शिकार मामलाः सलमान खान को राहत या सजा, पांच अप्रैल को होगा फैसला 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 28, 2018 22:13 IST

अदालत में काला हिरण शिकार मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है। सलमान पर 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान दो अक्टूबर 1998 को कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप हैं।

Open in App

जोधपुर, 28 मार्चः बहुचर्चित कांकाणी हिरण शिकार मामले में पांच अप्रैल को जोधपुर सीजेएम ग्रामीण कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में बॉलीवुड के बजरंगी भाई जान यानि सलमान खान आरोपी हैं। जोधपुर सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इसे सलमान खान और एक स्थानीय व्यक्ति समेत अन्य अरोपियों की मौजूदगी में सुनाया जाएगा।

इस दौरान सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने कहा, '23 अक्टूबर को अभियोजन की बहस पूरी होने के बाद हमने पिछले वर्ष 28 अक्टूबर को अपनी बहस शुरू की और चार फरवरी को इसे पूरा कर लिया।'

वहीं, इससे पहले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ग्रामीण देव कुमार खत्री की कोर्ट में कांकाणी हिरण शिकार मामले में मंगलवार को अभियोजन पक्ष की ओर से विधिक बहस शुरू की गई थी। आरोपी दुष्यंत सिंह की ओर से शनिवार को अंतिम बहस की गई थी, इसके साथ ही बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी हो गई थी। राजकीय अधिवक्ता भवानी सिंह भाटी की बुधवार को विधिक बहस पूरी होने के बाद  इस मामले में फैसले की तारीख तय कर दी गई।

कोर्ट में बहस के दौरान बुधवार को लोक अभियोजन अधिकारी भवानी सिंह ने विधिक बिंदुओं पर जवाब पेश किए। इसी के साथ सभी पक्षों की अंतिम बहस पूरी हुई।

आपकों बता दें कि अदालत में यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है। सलमान पर 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान दो अक्टूबर 1998 को कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप हैं। सलमान और अन्य आरोपियों पर 1 और 2 अक्टूबर 1998 को लूणी थाना इलाके के कांकाणी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने का आरोप है।  फिल्म अभिनेता सलमान के साथ सैफ अली खान, नीलम, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और दुष्यंत सिंह भी इस केस में आरोपी हैं। (इनपुट-भाषा)

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुडबॉलीवुड हीरोराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील