लाइव न्यूज़ :

45 की उम्र में भी 'बड़े अच्छे लगते हैं' साक्षी के तेवर, पढ़ें TV से बॉलीवुड तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 12, 2018 09:20 IST

टेलीविजन की पॉप्युलर बहू और लेडी दंगल साक्षी तंवर  आज 45 साल की हो गई हैं।

Open in App

‘कहानी घर घर की’ सीरियल की पार्वती यानी साक्षी तंवर उस शो के बाद घर घर की चहेती बन गईं और फिर उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। एक दशक से भी ज़्यादा समय से ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली टेलीविजन की पॉप्युलर बहू और लेडी दंगल साक्षी तंवर  आज 45 साल की हो गई हैं। साक्षी तंवर का जन्म 12 जनवरी 1973 में राजस्थान के अलवर में हुआ था।  उनके पिता राजेंद्र सिंह तंवर एक रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर हैं। साक्षी ने अब तक शादी नहीं की और उन्होंने इस बात को कहा भी है कि वह शाजी करना भी फिलहाल नहीं चाहती हैं।

साक्षी की पढ़ाई

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय राजस्थान से की है।  उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई लेडी श्रीराम कॉलेज नई दिल्ली से की है। वह अपने कॉलेज के दिनों से ही सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगी थीं। उसी दौरान उनकी सहेली ने उन्हें दूरदर्शन पर म्यूजिकल शो के लिए एंकरिंग के ऑडिशन के लिए बताया।  जब उन्होंने वह ऑडिशंडिया तो वह वंहा चुन ली गयी, जैसे-जैसे उनका टीवी करियर का ग्राफ ऊपर बढ़ रहा था, ज्योँ-ज्योँ उनका पढ़ाई का ग्राफ नीचे, और वह अपनी परीक्षा में फेल हो गयी।  उनकी लिए एक्टिंग कोई नयी बात नहीं बात थी क्योँकि वह अपने कॉलेज के दिनों में अपने कॉलेज के ड्रामा सोसाइटी की प्रेसिडेंट थी, और वह कई प्लेज में हिस्सा भी लेती थी।   

साक्षी  का छोटे पर्दे का सफर

लाईट, कैमरा और एक्शन की शौकीन साक्षी ने बतौर एंकर दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की और फिर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।साक्षी तंवर ने अपना करियर एक टेलीविजन प्रोग्राम में ऎंकर के रूप में 1990 में आरम्भ किया। साल 2000 में एकता कपूर के सीरियल 'कहानी घर घर की' से साक्षी छोटे पर्दे की मशहूर बहू बन गईं। दर्शकाें ने छोटे पर्दे की इस बहू को हाथोंं हाथ लिया। पार्वती भाभी के किरदार के लिए साक्षी ने कई अवाॅर्ड भी अपने नाम किए। इसके बाद वो 'कुटुम्ब', 'देवी', 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और 'बालिका वधू' जैसे कई सीरियलों में नजर आईं। मगर राम कपूर के साथ सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में उनकी जोड़ी काफी हिट रही। इस सीरियल के लिए भी उन्हें अवॉर्ड से नवाजा गया था।

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर धमाल

 वर्ष 2206 में साक्षी ने ‘ओ रे मनवा’ फिल्म से फिल्मी दुनिया में कदम रखा | ‘मोहल्ला’ फिल्म में अपने दमदार अभिनय से सभी को आकर्षित किया |  सनी देयोल की यह विवादास्पद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी | लेकिन, फिल्म लीक हो गई और जिन्होंने इसे देखा उसने साक्षी के दमदार अभिनय को सराहा है |

टॅग्स :साक्षी तंवरबर्थडे स्पेशलहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?