लाइव न्यूज़ :

सैराट के डायरेक्टर नागराज मंजुले, हिरोइन रिंकू राजगुरु, हीरो आकाश ठोसर राज ठाकरे के संगठन में हुए शामिल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 13, 2018 20:29 IST

सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले के एनएनएस के फिल्म कलाकार संगठन में शामिल होने की पुष्ट करते हुए खोपकर ने दावा किया कि अभिनेता इरफान खान भी उनके संगठन के सदस्य हैं।

Open in App

मराठी सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म सैराट के निर्देशक नागराज मंजुले, लीड हिरोइन रिंकू राजगुरु और हीरो आकाश ठोसर को राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के फिल्म कलाकार संघ में शामिल हो गये हैं।

एमएनएस के फिल्म कलाकार संघ "महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट कर्मचारी सेना" के अध्यक्ष अमीय खोपकर ने सैराट के निर्देशक और हीरो-हिरोइन के उनके संगठन में शामिल होने की पुष्टि की।

खोपकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि एनएनएस के राजगढ़ स्थित दफ्तर में मंगलवार (11 सितंबर) को संगठन का आधिकारिक फॉर्म भरकर सदस्यता ली। 

खोपकर ने कहा कि फिल्म जगत के कई कलाकार राज ठाकरे के विज़न पर यकीन करते हैं। खोपकर ने कहा कि उनका संगठन हिन्दी और मराठी सिनेमा के कलाकारों के लिए काम करते हैं और उनके काम के महत्व को रेखांकित करता है।

खोपकर ने दावा किया कि अभिनेता इरफान खान भी एनएनएस के फिल्म कलाकार संगठन के सदस्य हैं।

खोपकर ने कहा कि अगर संगठन के कलाकारों को शूटिंग में किसी तरह की दिक्कत होती या किसी आदमी से दिक्कत होती है तो कभी-कभी राज ठाकरे उनकी मदद करते हैं। 

खोपकर ने दावा किया कि उनका संगठन सबसे ताकतवर सिनेमा कलाकार संगठन है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?