लाइव न्यूज़ :

दिलीप कुमार की खराब हालत देख पत्नी सायरा बानो का छलका दर्द, कहा- अच्छी सेहत के लिए करें दुआ

By अमित कुमार | Updated: December 7, 2020 13:48 IST

करोड़ों फैंस एक्टर दिलीप कुमार की सेहत के लिए दिन रात दुआ करते रहते हैं। एक्टर की पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार के मौजूदा हालत का जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार की हालत अब काफी कमजोर हो चली है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने फैंस को एक्टर के लिए दुआ करने की अपील की है। दिलीप कुमार इससे पहले भी कई बार अपनी बीमारियों की वजह से चर्चा में आते रहे हैं।

हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की सेहत इन दिनों ठीक नहीं चल रही। दिलीप कुमार को लेकर उनके बीमार  होने की खबरें कई बार आ चुकी हैं। दिलीप कुमार की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। ऐसे में एक्टर से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजरें रहती है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक्टर की सेहत पर अपडेट दिया है। 

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। दिलीप कुमार में इम्युनिटी की काफी कमी आने के कारण उनकी देखभाल अब पहले से अधिक की जा रही है। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की सेहत को लेकर कहा कि दिलीप कुमार की देखभाल इसलिए नहीं करतीं कि उनपर कोई दबाव है। वह ऐसा इसलिए करती हैं, क्योंकि उन्हें दिलीप कुमार से बहुत प्यार है। 

दिलीप कुमार की सेहत को लेकर बोलीं सायरा

सायरा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि दिलीप अपने हाल से कमरे और कमरे से हाल घूमते रहते हैं। मैं हर समय उनके साथ रहती हूं। मेरा मकसद यह बिल्कुल भी नहीं है कि कोई मेरी तारीफ करे और कहे कि मैं एक डेडिकेटेड वाइफ हूं। वह इन दिनों काफी कमजोर हैं। उनकी इम्युनिटी भी कम है। ऐसे में मेरा हम समय उनके साथ रहना बेहद जरूरी है। 

12 साल की उम्र में ही दिलीप पर दिल हार बैठी थी सायरा

सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जब  वह 12 साल की थीं तभी से वह दिलीप कुमार को चाहने लगीं थीं। लेकिन उस व्क्त उनको ये नहीं पता था कि सच में उनकी कभी दिलीप साहब से शादी होगी। सायरा ने बताया था कि साल 1952 में रिलीज हुए 'दाग' में दिलीप कुमार को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया। वहीं एक बर्थडे पार्टी के दौरान दिलीप कुमार का दिल सायरा बानो पर आया था।

टॅग्स :दिलीप कुमारसायरा बानोबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!