लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Stabbing Case: घर में मौजूद ज्वेलरी को चोर ने नहीं लगाया हाथ, गुस्से में था हमलावर, करीना ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2025 13:44 IST

Saif Ali Khan Stabbing Case:अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में डकैती के प्रयास और उसके बाद पति और अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के संबंध में पुलिस को अपना बयान दिया

Open in App

Saif Ali Khan Stabbing Case: अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी एवं अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पुलिस को बताया है कि मुंबई में उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के खान दंपति के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में हुई घटना के सिलसिले में करीना के बयान दर्ज किए हैं।

एक हमलावर ने सतगुरु शरण बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित खान (54) के अपार्टमेंट में घुसकर उनपर पर हमला कर दिया था। हमलावर ने अभिनेता की गर्दन सहित कई जगहों पर चाकू से वार किए थे। खान को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी सर्जरी की गई।

अधिकारी ने बताया कि करीना ने अपने बयान में कहा कि सैफ के साथ हाथापाई के दौरान हमलावर बहुत आक्रामक हो गया था और उसने सैफ पर कई बार चाकू से वार किया। हालांकि, उसने खुले में रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभी खान के बयान दर्ज नहीं किए हैं। अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद करीना की बहन एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर उन्हें खार स्थित उनके घर ले गईं। हमलावर के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने 30 से अधिक टीम गठित की हैं। हमलावर घटना के 48 घंटे बाद भी फरार है। 

टॅग्स :करीना कपूरसैफ अली खानमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल