लाइव न्यूज़ :

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी करेंगे ठगी, 11 साल बाद इस फिल्म से कर रहे हैं पर्दे पर वापसी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 19, 2019 12:19 IST

सैफ के साथ 11 साल बाद काम करके रानी काफी खुश हैं। आखिरी बार रानी ने सैफ के साथ 2008 में अआई फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में किया था।

Open in App
ठळक मुद्देरानी मुखर्जी और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस काफी काफी पसंद है।फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि ये जोड़ी उनको एक बार फिर से नजर आने वाली है

रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की जोड़ी को फैंस काफी काफी पसंद है। ऐसे में फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि ये जोड़ी उनको एक बार फिर से नजर आने वाली है। सैफ और रानी एक बार फिर से साथ में पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दरअसल रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली की सीक्वल आ रहा है।

इस फिल्म के सीक्वल में सिद्धांत चतुर्वेदी और शार्वरी अहम नजर आने वाले हैं। इस बात पर मुहर लग चुकी हैं। लेकिन अब फिल्म में रानी और सैफ भी नजर आएंगे। ये जोड़ी एक साथ करीब 11 साल बार नजर आएगी।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार सैफ के साथ 11 साल बाद काम करके रानी काफी खुश हैं। आखिरी बार रानी ने सैफ के साथ 2008 में अआई फिल्म थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक में किया था। सैफ और रानी दोनों ही फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं।

पहले फिल्म के लिए अभिषेक को ही अप्रोच किया गया था लेकिन कुछ चीजें ठीक नहीं होने के कारण वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। लेकिन इसके बाद सैफ को फिल्म का हिस्सा बनाया गया है और रानी उनके साथ काम करने को लेकर काफी खुश भी हैं।

रानी का कहना है कि मैं बंटी और बबली में कुछ नया करने के लिए अब तैयार हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। सैफ इस फिल्म में खास रोल में नजर आने वाले हैं। साथ ही रानी की फिल्म मर्दानी 2 हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। 

टॅग्स :सैफ अली खानरानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMardaani 3 का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, 3 दिन में 26 करोड़ वर्ल्डवाइड

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीRani Mukerji: यह तो बस शुरुआत है, और भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीतना चाहती हूं, रानी मुखर्जी

बॉलीवुड चुस्की71st National Film Awards full list : शाहरुख खान ने जीता पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, देखें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?