लाइव न्यूज़ :

साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 Trailer Review: संजय दत्त के तड़के ने दिया फीकेपन का स्वाद!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 30, 2018 16:29 IST

इस सीरीज की पिछली दो फिल्मों को खूब सराहा गया था इसलिए तीसरी फिल्म से उम्मीदें कुछ बढ़ जाती हैं।

Open in App

मुंबई, 30 जूनः तिग्मांशु धूलिया की सीरीज की तीसरी फिल्म का ट्रेलर आ चुका है। इस सीरीज की पिछली दो फिल्मों को खूब सराहा गया था इसलिए तीसरी फिल्म से उम्मीदें कुछ बढ़ जाती हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन भी तिंग्मांशु धूलिया ने किया है। स्टारकास्ट के नाम पर संजय दत्त और चित्रांगदा सिंह जुड़े हैं।

ट्रेलर की शुरुआत होती है संजय दत्त के बैक शॉट से। उनके स्क्रीन पर आते ही दो लोग खुद को गोली मार लेते हैं। संजू बाबा को इंट्रोड्यूस करने के बाद फिल्म अपने फ्लेवर में वापस लौटती है और स्क्रीन पर दिखाई देते हैं साहेब यानी जिमी शेरगिल। डायलॉग बोलते हुए,

I Believe only three things can change your life- Dreams, Suffering and love. मुसीबतें हमने बहुत झेली हैं। सपने हम देख रहे हैं और प्यार हमें अक्सर हो जाता है।

इस सीरीज की पिछली दो फिल्मों की तरह इस बार भी साहेब का धीर-गंभीर किरदार और धमाकेदार एंट्री। उन्हें देखकर लगता है कि इस किरदार को जिमी से बेहतर शायद ही कोई निभा पाता। उसके बाद स्क्रीन पर आती हैं बीवी यानी माही गिल। माही गिल ने अपनी एक्टिंग स्किल्स को साबित किया है। पिछली फिल्म का एक डायलॉग, 'ये मर्द ही क्यों मिलते हैं हमें। कोई शायर क्यों नहीं मिलता।' ने लोगों की सीटियां बजा थी। उनके किरदार का अल्हड़पन इसबार भी जारी है।

यह भी पढ़ेंः- प्यार, धोखा और साजिश का कॉम्बिनेशन है ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ का ये ट्रेलर

तिग्मांशु धूलिया की इस सीरीज में साहेब और बीवी के किरदार के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती लेकिन गैंगस्टर हर बार बदल जाता है। पहली फिल्म में गैंगस्टर रणदीप हुड्डा थे। दूसरी फिल्म में इरफान खान और इस बार गैंगस्टर संजय दत्त बने हैं। संजू के सामने रणदीप और इरफान जैसे नेचुरल एक्टर्स की चुनौती है। इस बार की फिल्म गैंगस्टर की तरफ ज्यादा झुकी नजर आती है। उनके स्क्रीन पर आते ही बैकग्राउंड में बजने लगता है- बाबा... ही इज द बाबा। और फिर उनका डायलॉग, लगता है असली जिंदगी को बताने की कोशिश कर रहे हैं।

मैं इतना बुरा भी नहीं कि मेरे बगल में खड़े होने से लोग बदनाम हो जाएं।

Final Comment:- साहेब बीवी और गैंगस्टर सीरीज की पिछली दो फिल्में बॉलीवुड फिल्मों का असली मज़ा देती हैं। इसमें लव, लस्ट, सस्पेंस और रेवेंज तगड़ा डोज देखने को मिला। अगर मानकर चलें कि ये इस सीरीज की आखिरी फिल्म होगी तो तिग्मांशु धूलिया की मजबूरी को समझा जा सकता है। उन्होंने ग्लैमर का तड़का लगाने की कोशिश की है। ट्रेलर रिलीज की टाइमिंग भी चुनकर रखी गई है जब संजय दत्त चर्चा में हैं। फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी।

टॅग्स :साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्ससंजय दत्तजिम्मी शेरगिलमाही गिलचित्रांगदा सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?