लाइव न्यूज़ :

Sacred Games Season 2 Episode 1 Review: लौट आया है गाएतोंडे, जबरदस्त है पहला एपिसोड

By मेघना वर्मा | Updated: August 19, 2019 19:35 IST

Sacred Games Season 2 के पहले एपिसोड में पुरानी चीजों को जोड़ते हुए नई कहानियों और नए कैरेक्टर्स को स्टैब्लिश करने की कोशिश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसेक्रेड गेम्स का दूसरा सीजन इस साल 15 अगस्त पर रिलीज कर दिया गया है। इस बार सेक्रेड गेम्स में सैफ और नवाज के साथ पंकज त्रिपाठी, कलकी और रणवीर शौरी भी नजर आए हैं।

लम्बे इंतजार के बाद पूरे 13 महीने 18 दिन बाद 'गाएतोंडे' लौट आया है। इस बार लोगों में सेक्रेड गेम्स को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। हम यहां आपको सेक्रेड गेम्स के सीजन 2 का एपिसोड दर एपिसोड रिव्यू देंगे। पिछला सीजन जिन्होंने देखा है उन्हें रिमाइंड करा दें कि पहला सीजन उस जगह खत्म होता है जहां गाएतोंडे यानी अपने नवाजुद्दीन सिद्दकी को किसी बंद सी जगह में रखते हैं। वहीं सरताज यानी सैफ अली खान की एक अंगूठा काट दिया जाता है।

दूसरे सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत भी वहीं से होती है। गाएतोंडे जिस जगह पाया जाता है उसे देखकर शायद आपको भी वॉन्टेड फिल्म की याद आ जाएगी। पूरा सेटअप इस बार इंडिया में ना होकर किसी बाहर देश का दिखाया गया है।

पॉलिटिकल ऐंगल से जुड़े सेक्रेड गेम्स के पहले एपिसोड में इस बात का भी जिक्र दिखाया गया है कि जंग का वक्त आ गया है। अब इस जंग और मुंबई को बचाने, गाएतोंडे के तीसरे बाप को ढूंढने के बीच सरताज यानी सैफ अली खान की लव लाइफ की लगी पड़ी है। 

पहले ही एपिसोड से ताबड़तोड़ गोलियों और गालियों के बीच कहीं-कहीं कुछ ह्यूमर डालने की कोशिश जरूर की गई है। फिर चाहे वो गाएतोंडे और बंटी के बीच की बात हो या पुरुषोतम और गाएतोंड़े के बीच की बात। दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में जोजो की एंट्री तो हुई मगर बहुत से किरदार अभी आगे के लिए बचा के रखे हैं।

ओवल ऑल पहले एपिसोड में पुरानी चीजों को जोड़ते हुए नई कहानियों और नए कैरेक्टर्स को स्टैब्लिश करने की कोशिश की गई है। कहीं कहीं कुछ चीज बिना मतलब की बेवजह सी है। लगता है अगर ये ना भी होती तो काम चल सकता था। बाकी अब इंतजार है पंकज की एंट्री का। जिनकी आवाज पहले सीजन में एंट्री ले चुकी है।  

आप चाहें तो सेक्रेड गेम्स के सीजन 2 का रिव्यू वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं-

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस