लाइव न्यूज़ :

Sacred Games: न्यूड सीन को शूट करने के लिए इस एक्ट्रेस ने पी थी शराब, शो रिलीज होते ही एक्ट्रेस ने खोले चौंका देने वाले राज

By विवेक कुमार | Updated: July 13, 2018 13:46 IST

सेक्रेड गेम्स शो में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

Open in App

मुंबई, 13 जुलाई: सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर नेटफ्ल‍िक्‍स  वेब सीरिज ‘सेक्रेड गेम्स’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। शो के पहले सीजन को फैन्स और क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है। लेकिन इसके साथ ही साथ शो के न्यूड सीन्स भी चर्चा में बने हैं। शो में  ट्रांसजेंडर का रोल निभा रही एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अपने 'फ्रंटल न्यूड सीन' के बारे में  बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। अपने बोल्ड सीन के बारे में बात करते हुए कुब्रा ने कहा कि उन्हें अनुराग कश्यप ने पहले ही बता दिया था कि ये न्यूड सीन कहानी की डिमांड है। 

इस सीन को नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा पर फिल्माया गया है। इस सीन के बारे में कुब्रा ने बताया कि जब सीन शूट हो रहा था तब डायरेक्टर अनुराग कश्यप बार-बार रीटेक ले रहे थे। सात बार शॉट देने के बाद उस सीन की शूटिंग पूरी हुई।  इस सीन को शूट करने से पहले अनुराग ने मुझसे पूछा कि क्या मैं वाइन पीना पसंद करती हूं। मेरे हां, कहने पर उन्होंने मुझे विहस्की लाकर दे दी और शराब पीकर डायलॉग बोलने को कहा। ये सीन बहुत इंटेन्स था शायद यही कारण था कि इसे सात बार शूट करवाने की जरूरत पड़ी। शूटिंग पूरा होने के बाद अनुराग मेरे पास आए और कहा- मुझसे नफरत मत करना...

बता दें कि सेक्रेड गेम्स शो के कई सीन इन्टरनेट पर लीक हो चुके हैं। वेब सीरीज विक्रम चंद्रा के नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी मुंबई के आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इस सीरीज को विक्रमादित्य मोटवानी और अनुराग कश्यप ने मिलकर निर्देशित किया है। सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। 

टॅग्स :सैफ अली खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: बीच पर करीना कपूर का हॉट अंदाज, 44 की उम्र में बेबो का ग्लैमरस लुक वायरल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरिश्मा कपूर के EX-हसबैंड का निधन, बहन के घर पहुंचीं करीना कपूर, सैफ भी मौजूद

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

भारतSaif Ali Khan Attack Case: ‘वास्तव में हमला हुआ था या नाटक कर रहे थे’?, सैफ अली खान पर हमला को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?