लाइव न्यूज़ :

Saaho Song Enni Soni Review: जबरदस्त लोकेशन पर शूट हुए गाने की म्युजिक है परफेक्ट, रोमांटिक है 'साहो' का ये 'लव एंथम'

By मेघना वर्मा | Updated: August 2, 2019 15:34 IST

प्रभास की ये फिल्म पहले इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी मगर अब ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाहो इस 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।इस फिल्म से प्रभास पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

प्रभास और श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म साहो में नजर आने वाले हैं। बाहुबली प्रभास पहली बार बॉलीवुड में साहो फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। रिलीज से पहले फिल्म के गाने को रिलीज किया जा रहा है। पहले गाने साइको संइया की सक्सेस के बाद दूसरा गाना एनी सोणी क्यूं को रिलीज कर दिया गया है। जिसे साहो का लव एंथम बताया जा रहा है। 

टी-सीरीज के रिलीज किए गए इस 2 मिनट 26 सेकेंड के गाने को बेहद खूबसूरती से कंम्पोज किया गया है। आज कल बॉलीवुड में पंजाबी गानों का फैशन सा चल गया है। साहो में भी पंजाबी तड़का देखने को मिलेगा। इस गाने में श्रद्धा कपूर और प्रभास की केमेस्ट्री बेहद अच्छी लग रही है। 

गाने की शूटिंग लोकेशन की बात करें तो वो भी बेहद खूबसूरत है। बर्फ से ढके पहाड़ के बीच श्रद्धा कपूर और प्रभास बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। गाने के बोल इतने बेहतरीन हैं कि आपकी जुबान पर चढ़ जाएंगे। गाने के बीट्स भी बिल्कुल परफेक्ट हैं। 

पूरे 8 बार ड्रेस बदले श्रद्धा ने

ये एक बात पूरे गाने में नोट करने की है कि लगभग ढेड़ मिनट के इस गाने में श्रद्धा कपूर ने पूरे आठ बार कपड़े बदले हैं। शुरुआत में वो पीले रंग के आउटफिट में दिखती हैं वहीं गाने के सीन्स के साथ उनके ड्रेस भी बदल जाती है। हलांकि बॉलीवुड में इन दिनों गाने के बोल से ज्यादा एक्टर-एक्ट्रेस के कपड़ों और लोकेशन को ध्यान दिया जाता है। मगर फिर भी गुरु रंधावा और तुलसी कुमार की आवाज आपका दिल जीत लेगी। 

बता दें प्रभास की ये फिल्म पहले इस साल 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी मगर अब ये फिल्म 30 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इसी दिन अक्षय कुमार की मिशन मंगल और जॉन एब्राहम की फिल्म बाटला हाउस भी रिलीज हो रही है। मेकर्स ने एक नोट जारी करके इस बात की जानकारी दी थी कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

टॅग्स :प्रभाससाहोश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?