लाइव न्यूज़ :

प्रभास की Saaho को इस एक्टर ने बताया 'हाई वोल्टेज टॉर्चर', कहा- 400 करोड़ का सत्यानाश

By मेघना वर्मा | Updated: August 30, 2019 19:44 IST

साहो फिल्म के रिव्यू कुछ खास नहीं आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म को मात्र ढेड स्टार दिए हैं। फिल्म को दर्शकों से भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है।प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है।

लम्बे समय के बाद बाहुबली प्रभास की फिल्म साहो बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। मगर फिल्म को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्शन से भरी इस फिल्म ने बहुतों को निराश भी किया है। उसी में से एक हैं एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान। 

केआरके अपने विवादित ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। साथ ही केआरके हर फिल्म का रिव्यू भी देते हैं। साहो फिल्म का रिव्यू भी केआरके ने दिया है। उन्होंने अपने पेज पर फिल्म का रिव्यू बड़ी बेबाकी से दिया है। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में साहो को हाई वोल्टेज टॉर्चर बताया है। 

केआरके ने ट्वीट करके लिखा, 'मैं अभी फिल्म के इंटरवेल में हूं फिल्म की कोई कहानी नहीं है ना ही फिल्म में कोई स्टोरी है। सिर्फ कॉमेडी लग रहा है वो भी फूहड़ कॉमेडी। यह हाई वोल्टेज टॉर्चर है जिसे सिंगल स्क्रीन ऑडियंस ही पसंद करेगी। वहीं कहेंगे यार खतरनाक फिल्म है। ये 400 करोड़ रुपये का सत्यानाश करना है।'

वहीं एक दूसरे पोस्ट में केआके ने लिखा, 'साहो इतनी शानदार फिल्म है कि इसे इतिहास की सबसे खराब फिल्म के तौर पर हॉलीवुड के म्यूजियम में रखना चाहिए। दुनिया भर के स्क्रिप्ट राइटर को यह चुनौती दी जानी चाहिए कि जो भी इसे अगले 100 साल में समझ लेगा, उसे 2000 करोड़ रुपये मिलेंगे।' 

एक और ट्वीट में केआके ने लिखा, 'मैं 3 घंटे यातना से गुजर रहा हूं जब साहो देख रहा हूं। वीडियो रिकॉर्ड करने की हालत में नहीं हूं। मगर मैं जल्द ही वीडियो बनाऊंगा अगर मैं उसमें सुस्त लगूं तो माफ कीजिएगा।'

बता दें साहो फिल्म के रिव्यू कुछ खास नहीं आ रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म को मात्र ढेड स्टार दिए हैं। फिल्म को दर्शकों से भी कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक साहो फिल्म पहले दिन 8.5 करोड़ की कमाई कर सकती है।

टॅग्स :साहोप्रभासश्रद्धा कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBaahubali: प्रभास की 'बाहुबली-3' फिर धमाल मचाने को तैयार, जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें

बॉलीवुड चुस्कीPrabhas Movie Fauzi: प्रभास की 'फौजी' 2 पार्ट में होगी रिलीज, फिल्म मेकर्स ने शेयर किया अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट की जांच में श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही का नाम, पूछताछ के लिए किए जाएंगे तलब

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीKannappa Box Office Collection: विष्णु मांचू, प्रभास, अक्षय कुमार की फिल्म ने की अच्छी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?