लाइव न्यूज़ :

'सूर्यवंशी' फिल्म पर बोले डायरेक्टर रोहित शेट्टी, कहा-हम बॉलीवुड में पुलिस वालों की कर रहे हैं अलग दुनिया तैयार

By भाषा | Updated: May 13, 2019 19:05 IST

Open in App

निर्देशक रोहित शेट्टी का कहना है कि वह अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में ‘देसी पुलिस वालों’ की एक अलग दुनिया तैयार कर रहे हैं। ‘सिंघम’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्में दे चुके शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी एक पुलिस वाले की कहानी है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

वहीं ‘सिंघम’ में अजय देवगन और ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आए थे। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में भी अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आएंगे। रोहित शेट्टी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘ ‘सिंघम’ के दो पार्ट बनाने के बाद हमने सोचा की अपने पुलिस वालों की दुनिया का विस्तार करना चाहिए, जिसके बाद ‘सिम्बा’ बनाई गई।

इस तरह ‘सिम्बा’ और ‘सिंघम’ की दो दुनिया को जोड़ दिया और ‘सूर्यवंशी’ के साथ इसमें नया तत्व शामिल किया है।’’ उन्होंने कहा कि वे अपनी एक अलग दुनिया बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो समय के साथ बढ़ती जाएगी। इसमें महिला पुलिस कर्मी भी होंगी।

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। साथ ही फिल्मकार ने कहा कि भारत में बजट की कमी के कारण ‘एवेन्जर्स’ जैसी फिल्में बनाना मुश्किल है। भाषा निहारिका दिलीप दिलीप

टॅग्स :रोहित शेट्टीअक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस