लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के वकील ने कहा- नशे के आदि शख्स से प्यार करने की वजह से रिया के पीछे पड़ी 3 केंद्रीय एजेंसियां

By भाषा | Updated: September 8, 2020 18:55 IST

अभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, " तीन केंद्रीय एजेंसियां एक अकेली महिला के पीछे पड़ी हैं, क्योंकि वह एक शख्स से प्यार करती थी जो नशे का आदि था और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रहा था।"

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, " यह इंसाफ का पूरी तरह से मजाक बनाना है।" मानशिंदे ने दावा किया कि शहर के पांच प्रमुख मनोचिकित्सकों ने राजपूत का इलाज किया है।

मुंबईअभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील ने मंगलवार को एनसीबी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद कहा कि तीन एजेंसियां अभिनेत्री के पीछे इसलिए पड़ी हैं, क्योंकि उन्होंने ऐसे शख्स से प्यार किया जो "नशे का आदि" था और जिसे "मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं" थी।

नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ के एक मामले में चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, " यह इंसाफ का पूरी तरह से मजाक बनाना है।"

उन्होंने कहा, " तीन केंद्रीय एजेंसियां एक अकेली महिला के पीछे पड़ी हैं, क्योंकि वह एक शख्स से प्यार करती थी जो नशे का आदि था और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं से जूझ रहा था।" मानशिंदे ने दावा किया कि शहर के पांच प्रमुख मनोचिकित्सकों ने राजपूत का इलाज किया।

वकील ने कहा, " लेकिन उन्होंने (राजपूत ने) अवैध रूप से बताई गईं दवाइयों और मादक पदार्थ के सेवन की वजह से अपनी जिंदगी खत्म कर ली। " उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती बदतर स्थिति के लिए तैयार थीं। राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में कथित रूप से खुदखुशी कर ली थी।

चक्रवर्ती (28) को मादक पदार्थों से संबंधित आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें बुधवार को वीडियो लिंक के जरिए मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

मादक पदार्थ के मामले के अलावा चक्रवर्ती राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप का भी सामना कर रही हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इसके अलावा धन शोधन से जुड़े मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस