लाइव न्यूज़ :

रिया चक्रवर्ती के साथ मीडियाकर्मियों ने की धक्का-मुक्की, बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने की आलोचना

By भाषा | Updated: September 6, 2020 21:06 IST

स्वरा भास्कर ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं, यह शर्मनाक है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुभव सिन्हा ने कहा कि एनसीबी कार्यालय में चक्रवर्ती के प्रवेश का वीडियो यह दर्शाता है कि “मुंबई में मीडिया कानून व्यवस्था के ऊपर है।”फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश का ध्यान रिया चक्रवर्ती पर है, वह दुखद है।

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने पर रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंची, जहां मीडिया कर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया। इस पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना की।

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए एनसीबी ने चक्रवर्ती को तलब किया था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 28 वर्षीय अभिनेत्री से मीडियाकर्मी धक्का-मुक्की करते देखे जा सकते हैं। मुंबई पुलिस जब चक्रवर्ती को एनसीबी कार्यालय ले जा रही थी तब मीडिया वालों ने उन्हें घेर लिया था।

ट्विटर पर मीडिया के इस व्यवहार की आलोचना की गई और फिल्मी सितारों ने इसे “अफसोसनाक” करार दिया। पन्नू ने ट्वीट किया, “न्याय के नाम पर इन लोगों ने एक व्यक्ति के जीने का अधिकार छीन लिया है। वह भी दोषी साबित होने से पहले। मैं प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को कर्मों का फल मिले।”

भास्कर ने ट्वीट किया, “भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं। शर्मनाक। अफसोसनाक।” सिन्हा ने कहा कि एनसीबी कार्यालय में चक्रवर्ती के प्रवेश का वीडियो यह दर्शाता है कि “मुंबई में मीडिया कानून व्यवस्था के ऊपर है।” फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश का ध्यान रिया चक्रवर्ती पर है, वह दुखद है।

उन्होंने ट्वीट किया, “अर्थव्यवस्था, महामारी या चिंता के किसी और विषय पर कोई विचार नहीं। भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर टिका है। इसी से सब लोग खुश हो रहे हैं। इससे अधिक घृणा नहीं देखी गई। हम बीमार हो चुके हैं। बहुत बीमार।” भाषा यश दिलीप दिलीप

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड अभिनेत्रीतापसी पन्नूस्वरा भाष्करपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?