लाइव न्यूज़ :

रितेश देशमुख ने मम्मी की पुरानी साड़ी से बनवाया दिवाली के लिए कुर्ता, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: November 14, 2020 21:33 IST

रितेश देशमुख ने दिवाली के मौके पर इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी मां साड़ी को हवा में लहराती हैं। और उसी रंग के कपड़े पहने रितेश देशमुख और उनके बच्चे दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरितेश देशमुख ने अपने बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया है। रितेश देशमुख वीडियो में अपने दोनों बच्चों के साथ एक जैसा कुर्ता-पजामा पहने नजर आ रहे हैं।

मुंबई: दिवाली के खास मौके पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपने बच्चों के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए एक खास बताई है। रितेश देशमुख वीडियो में अपने दोनों बच्चों के साथ एक जैसा कुर्ता-पजामा पहने नजर आ रहे हैं। कुर्ता पजामा उन्होंने अपनी मम्मी की साड़ी से बनवाया है। रितेश देशमुख ने वीडियो में खुद इस बात की जानकारी दी है।

रितेश देशमुख ने दिवाली के मौके पर इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी मां साड़ी को हवा में लहराती हैं। और उसी रंग के कपड़े पहने रितेश देशमुख और उनके बच्चे दिख रहे हैं।

वीडियो को शेयर कर एक्टर ने लिखा, "मां की पुरानी साड़ी, बच्चों के लिए दिवाली के नए कपड़े। हैपी दिवाली।" रितेश देशमुख के इस वीडियो को शेयर किए हुए कुछ ही समय हुआ है, लेकिन अभी तक इस वीडियो को कई व्यूज मिल चुके हैं।

रितेश देशमुख की बच्चों के साथ के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर कमेंट करते हुए रितेश की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें दिवाली की बधाई दे रहे हैं। रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर रितेश के 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वो फिल्म बागी 3 में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे।

टॅग्स :रितेश देशमुखदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

भारतयूनेस्को विरासत में भारत का सांस्कृतिक आलोक

भारतविश्व धरोहर दीपावली?, यूनेस्को में गूंजे ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’, पीएम मोदी और सीएम योगी ने क्या कहा?, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीMastiii 4 Box Office: 6 दिनों में 'मस्ती 4' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 12.12 करोड़!

ज़रा हटकेVIDEO: दिवाली स्टंट शो के लिए आदमी ने अपने शरीर पर पटाखे बांधकर फोड़े, यूजर ने कहा, 'ये रोटी के लिए है, रील के लिए नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल