लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर ने न्यूयॉर्क में पद्म भूषण से सम्मानित अनुपम खेर की आत्मकथा का किया विमोचन

By भाषा | Updated: August 11, 2019 18:42 IST

अनुपम खेर की आत्मकथा में उनकी नाकामियों, उन्हें नकारे जाने से लेकर अपने जीवन से मिले सबक का जिक्र है। खेर की आत्मकथा ‘लेसंस लाइफ टॉट मी, अननोविंगली’ का शुक्रवार को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विमोचन हुआ, जिसमें जाने माने अभिनेता के करीबी मित्रों और सहयोगियों ने हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देअपने कॅरियर में करीब 500 फिल्में कर चुके ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित अभिनेता अनुपम खेर की आत्मकथा का यहां न्यूयॉर्क में उनके मित्र और जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर, उनकी पत्नी नीतू कपूर और एनबीसी के कार्यक्रम ‘न्यू एम्सटर्डम’ के साथी कलाकारों ने विमोचन किया। किताब के विमोचन के दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए खेर ने कहा, ‘‘मेरे जीवन में जो कुछ भी गलत हुआ, जो कुछ सही हुआ, यह आत्मकथा उसी का सार है।’’

अपने कॅरियर में करीब 500 फिल्में कर चुके ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित अभिनेता अनुपम खेर की आत्मकथा का यहां न्यूयॉर्क में उनके मित्र और जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर, उनकी पत्नी नीतू कपूर और एनबीसी के कार्यक्रम ‘न्यू एम्सटर्डम’ के साथी कलाकारों ने विमोचन किया।

खेर की आत्मकथा में उनकी नाकामियों, उन्हें नकारे जाने से लेकर अपने जीवन से मिले सबक का जिक्र है। खेर की आत्मकथा ‘लेसंस लाइफ टॉट मी, अननोविंगली’ का शुक्रवार को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में विमोचन हुआ, जिसमें जाने माने अभिनेता के करीबी मित्रों और सहयोगियों ने हिस्सा लिया।

किताब के विमोचन के दौरान वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए खेर ने कहा, ‘‘मेरे जीवन में जो कुछ भी गलत हुआ, जो कुछ सही हुआ, यह आत्मकथा उसी का सार है।’’ उन्होंने अपने जीवन की उन घटनाओं का जिक्र किया जिसने उनके कॅरियर को आकार दिया।

खेर ने कहा कि यह आत्मकथा बेहद रोचक है क्योंकि इसमें उनकी सफलताओं के बारे में बात नहीं की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये सफलता बड़ी नीरस रही है, यह बिल्कुल एक आयामी होती है। नाकामी के कई आयाम होते हैं, यह बहुत अद्भुत चीज है। आज मैं जो कुछ भी हूं वह अपनी नाकामियों की वजह से ही हूं।’’

ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में करीब एक साल से कैंसर का इलाज करा रहे हैं और खेर की किताब के विमोचन के दौरान इलाज के बाद पहली बार वह सार्वजनिक तौर पर नजर आये। पहले से बेहतर और स्वस्थ नजर आ रहे कपूर ने दर्शकों को बताया कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।

पत्नी नीतू कपूर के साथ आये कपूर ने कहा कि हालांकि वह खेर से कुछ साल बड़े हैं लेकिन उन दोनों ने साथ में जो पहली फिल्म की थी वह यश चोपड़ा निर्देशित 1988 में आयी ‘विजय’ थी, जिसमें खेर ने कपूर के दादा की भूमिका निभायी थी।

कपूर ने कहा, ‘‘कल को अभिनेता बनने के इच्छुक युवाओं के लिये यह एक अच्छी किताब है।’’ खेर ने भी किताब के विमोचन के लिये कपूर का आभार जताया। विमोचन के दौरान ‘न्यू एम्सटर्डम’ के कलाकारों रेयान एगोल्ड, जेनेट मोंटगोमरी और डियर्डरे फ्रीएल तथा स्टार शेफ विकास खन्ना भी उपस्थित थे।

खेर की किताब भारत में पांच अगस्त को जारी की गयी और अमेरिका में यह 15 अक्टूबर को जारी की जायेगी। भारतीय महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि अपने पूरे जीवन और कॅरियर में खेर ने खास अंदाज में लोगों के दिलों को छुआ है।

टॅग्स :अनुपम खेरऋषि कपूरअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?