आखिरी समय में पिता ऋषि कपूर से नहीं मिल सकी बेटी रिद्धिमा, लॉकडाउन में दिल्ली से मुंबई पहुंचने की मांगी थी इजाजत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 30, 2020 11:34 AM2020-04-30T11:34:56+5:302020-04-30T12:48:17+5:30

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया

rishi kapoor daughter riddhima could not reach mumbai due to lockdown | आखिरी समय में पिता ऋषि कपूर से नहीं मिल सकी बेटी रिद्धिमा, लॉकडाउन में दिल्ली से मुंबई पहुंचने की मांगी थी इजाजत

फाइल फोटो

Highlightsफिल्म इंडस्ट्री को लगातार दूसरे दिन एक और बड़ा झटका लगा है।ऋषि कपूर ने गुरुवार को मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Rishi kapoor Death: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। वहीं, इस दौरान ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

 अब लॉकडाउन के कारण उन्होंने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी। अब पिता ऋषि का निधन हो गया है तो देखना होगा कि रिद्धिमा को मुंबई जाने की इजाजत दी जाती है कि नहीं। हालाकिं इस मामले में अभी तक दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

रिद्धिमा  ने मांगी थी इजाजत

 खबर के अनुसार अस्पताल में भर्ती पिता को देखने के लिए रिद्धिमा ने इजाजत मांगी थी, दरअसल  रिद्धिमा  इन दिनों दिल्ली में अपने घर पर हैं। खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं। 

हालांकि इस पर अभी किसी भी तरह की कोई भी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। वहीं, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर की पुष्टि हुई थी, इसकी बाद लगभग एक साल तक न्यूयॉर्क में उनका इलाज चला था। 11 महीने और 11 दिनों तक उनका मैरो ट्रीटमेंट चला था। उस दौरान उनकी पत्नी नीतू उनके साथ रही थीं और उनके बेटे रणबीर कपूर नियमित तौर पर उन्हें देखने न्यूयॉर्क जाते थे। <

English summary :
Bollywood's famous actor Rishi Kapoor has died at HN Reliance Hospital in Mumbai. It was first reported by actor Amitabh Bachchan by tweeting. At the same time, Rishi Kapoor's daughter Riddhima Kapoor Sahani (Riddhima Kapoor Sahani) wanted to meet him during this time, but could not happen due to lockdown.


Web Title: rishi kapoor daughter riddhima could not reach mumbai due to lockdown

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे