लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर ने पाकिस्तान को लेकर जताई फिक्र, कहा- वो भी हमारे प्रिय हैं.... इमरान खान को....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 20, 2020 11:50 IST

ऋषि कपूर का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।अपने ट्वीट में ऋषि कपूर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी कोरोनावायरस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस को कोहराम हर तरफ देखने को मिल रहा है। भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं

कोरोना वायरस को कोहराम हर तरफ देखने को मिल रहा है। भारत में भी इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब तक इस मामले में  करीब चार लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के लिए कहा है। इस पर बॉलीवुड सेलेब्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर भी शामिल हो गए हैं।

ऋषि कपूर का ट्वीट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।अपने ट्वीट में ऋषि कपूर ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी कोरोनावायरस के खिलाफ सख्त कदम उठाने की सलाह दी। इतना ही नहीं एक्टर ने कहा है कि पाकिस्तान हमारा प्रिय है।

ऋषि कपूर ने हाल ही में ट्वीट किया है। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "पूरे सम्मान के साथ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी अपने देश को पर्याप्त सावधानी बरतने की सलाह देनी चाहिए। पाकिस्तान के लोग भी हमारे लिए प्रिय हैं। एक समय पर हम सब एक थे। हम चिंतित भी हैं, यह एक वैश्विक संकट है,कोई अहम यहां मायने नहीं रखता है। हम लोग आपसे प्यार करते हैं, इंसानियत जिंदाबाद। ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग इस ट्वीट पर जमकर ऋषि कपूर की क्लास लगा रहे हैं। लोगों ने एक्टर को इस ट्वीट के लिए ट्रोल भी किया है।

भारत में कोरोना वायरस से अबतक चार लोगों की जान जा चुकी है, जबकि इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 195 हो गई है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाबंदियां लगाने के चलते देश आंशिक बंदी जैसी स्थिति की ओर बढ़ रहा हैं। राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील है कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाएं। 

टॅग्स :ऋषि कपूरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?