लाइव न्यूज़ :

'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' वायरल हो रहा ये वीडियो, मौत से पहले आखिरी बार ऋषि कपूर ने सुना था यह गाना?

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 18:52 IST

अपने पांच दशक के करियर में करीब 150 फिल्में करने वाले ऋषि ने शुरूआत उस छोटे से बच्चे के रूप में की थी जो राज कपूर और नरगिस के ‘श्री 420’ के मशहूर गीत ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ में बारिश में नजर आता है ।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कल रात का है। वीडियो में ऋषि कपूर अस्पताल के बेड पर लेटे दिख रहे हैं।वीडियो को मुरली ललवानी नामक एक शख्स के फेसबुक एकाउंट से शेयर किया गया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं की जा रही हैं। इस बीच ऋषि कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को मुरली ललवानी नामक एक शख्स के फेसबुक एकाउंट से शेयर किया गया है। यह शख्स मुंबई में बतौर राइटर, डायरेक्टर काम करता है। 

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कल रात का है। वीडियो में ऋषि कपूर अस्पताल के बेड पर लेटे दिख रहे हैं। बगल में खड़ा एक शख्स उन्हें गाना गाकर सुना रहा है.... 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा'। ऋषि भी यह गीत सुनकर अपने पुराने दिनों में खो जाते हैं। इस गाने को सुनने के बाद ऋषि कपूर ने शख्स को खूब आशीर्वाद भी दिया। 

ऋषि कपूर ने कहा- 'मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। खूब सफलता प्राप्त करो, मेहनत करो। देखो शोहरत.. नाम ये सब आता है मेहनत के बाद. जब मेहनत और थोड़ी किस्मत साथ देगी तो फल अपने आप पेड़ों पर लगेंगे.. बस यही करना था।' लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि क्या यह वीडियो कल रात की है? तो इसका जवाब है नहीं यह वीडियो पुराना है।

ऋषि कपूर का यह वीडियो फरवरी 2020 से ही इंटरनेट पर उपलब्ध है। लिहाजा सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दावे झूठे हैं। ऋषि ने 67 वर्ष की उम्र में गुरूवार को आखिरी सांस ली । उनकी जिंदादिली का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सों का कहना है कि वह अंतिम समय तक उनका मनोरंजन करते रहे । यही नहीं बीमारी के दौरान भी उन्होंने कभी ‘बेचारगी’ का अहसास नहीं किया । 

 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!