रिद्धिमा कपूर साहनी ने खोला यादों का पिटारा, शेयर की पापा ऋषि और मम्मी नीतू संग बचपन की तस्वीर

By मनाली रस्तोगी | Published: June 27, 2020 11:59 AM2020-06-27T11:59:24+5:302020-06-27T11:59:24+5:30

रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) को एक बार फिर पापा ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की याद सता रही है, जिसके चलते उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

Riddhima Kapoor Sahni shares throback photo with Rishi Kapoor and Neetu Kapoor | रिद्धिमा कपूर साहनी ने खोला यादों का पिटारा, शेयर की पापा ऋषि और मम्मी नीतू संग बचपन की तस्वीर

रिद्धिमा को आई पापा की याद (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsअक्सर ही रिद्धिमा को पापा ऋषि और मम्मी नीतू के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता हैएक बार फिर रिद्धिमा ने यादों का पिटारा खोलते हुए थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है

दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन फैंस के दिलों में वो आज भी जीवित हैं। यही नहीं, ऋषि कपूर और नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) अपने पिता को अक्सर ही याद किया करती हैं। इसी क्रम में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ पापा और मम्मी साथ में नजर आ रहे हैं। 

रिद्धिमा को आई पापा की याद

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

रिद्धिमा ने ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिद्धिमा बेहद क्यूट लग रही हैं क्योंकि ये उनके बचपन की फोटो है। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब रिद्धिमा इस तरह से पापा को याद कर तस्वीरें शेयर कर रही हों। हाल ही में उन्होंने एक और थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ऋषि कपूर अपने भाई-बहनों और मां कृष्णा राज कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। 

अक्सर शेयर करती हैं थ्रोबैक तस्वीरें

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

ये ब्लैक एंड वाइट तस्वीर तब की जब ऋषि खुद छोटे से बच्चे थे। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इसे 'क्लासिक' बताया। इस तस्वीर में रंधीर कपूर के साथ ऋतू नंदा, ऋषि कपूर और रीमा जैन अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। ऐसे में रिद्धिमा को अक्सर ही फैमिली की थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है। 

Web Title: Riddhima Kapoor Sahni shares throback photo with Rishi Kapoor and Neetu Kapoor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे