लाइव न्यूज़ :

आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल जैसी चीजें खरीदना चाहती थीं रिया चक्रवर्ती, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

By अमित कुमार | Updated: August 13, 2020 08:30 IST

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत और भाई शोविक पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान रिया से उनकी खुद की प्रॉपर्टी को लेकर भी कई सारी बातों की जांच की गई।

Open in App
ठळक मुद्देरिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया बताती हैं कि उन्हें क्या-क्या पसंद है और मौका मिला तो वह क्या खरीदना चाहेंगी। ईडी से जुड़े सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ लगातार कई तरह के खुलासे हो रहे हैं। ईडी से पूछताछ के दौरान रिया से संबंधित कई बातों की जानकारी मिली। सुशांत की मौत की सबसे बड़ी वजह रिया को ही माना जा रहा है। एक्टर के पिता ने रिया पर 15 करोड़ रुपये के गबन के साथ-साथ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया है।  

इस बीच रिया चक्रवर्ती का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिया बताती हैं कि उन्हें क्या-क्या पसंद है और मौका मिला तो वह क्या खरीदना चाहेंगी। वायरल हो रहे इस वीडियो में वह बता रही हैं कि वह आइलैंड, प्राइवेट जेट और होटल जैसी चीजें खरीदना चाहती हैं। रिया वीडियो में कह रही हैं कि उन्हें होटल बहुत पसंद हैं इसलिए वह होटल भी खरीदना चाहती हैं।

इनकम के सोर्स को लेकर किए गए सवाल

ईडी से जुड़े सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। वह ईडी के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे थे। यही वजह है कि उनसे पूछताछ में इतना ज्यादा समय लगा। रिया से सुशांत के साथ रिश्ते में आने से पहले और बाद की इनकम के सोर्स को लेकर सवाल किए गए। जिस पर रिया संतोषजनक जवाब नहीं दे रही थीं। 

रिया चक्रवर्ती से हो रही है मामले की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने  दूसरी बार 9 घंटे तक पूछताछ की। रिया, उनके भाई शौविक तथा पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय पहुंचे। उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन भेजा गया था।  मुंबई पुलिस की महिला कर्मियों के साथ रिया को और साथ में उनके भाई शौविक को रात नौ बजे के कुछ समय बाद ईडी कार्यालय से निकलते हुए देखा गया।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतरिया चक्रवर्तीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!