लाइव न्यूज़ :

VIDEO: लाइव इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा के लिए आरजे मलिष्का ने किया डांस, मांगी झप्पी; गोल्डमेडलिस्ट ने कहा- दूर से ही नमस्कार

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2021 14:02 IST

23 वर्षीय नीरज चोपड़ा के सामने डांस करने के बाद इंटरव्यू के आखिर में आरजे मलिष्का ने पूरे देश की ओर से नीरज चोपड़ा को  गले लगाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देआरजे मलिष्का ने नीरज चोपड़ा के लिए किया डांसलाइव इंटरव्यू के दौरान मलिष्का ने अपने सहयोगियों के साथ ग्रुप डांस कियाइंटरव्यू के आखिर में मलिष्का ने नीरज चोपड़ा से झप्पी भी मांगी

मुंबई की मशहूर रेडियो जॉकी मलिष्का मेंडोंसा जब गोल्डेन बॉय नीरज चोपड़ा से जूम पर रूबरू हुईं तो अपनी खुशी का इजहार डांस करके किया। ना सिर्फ मलिष्का बल्कि रेड एफएम टीम की पूरी गर्लगैंग भी नीरज चोपड़ा के सामने खुद को डांस करने से रोक नहीं पाईं। मलिष्का ने इसका वीडियो अपने ट्विटर पर साझा की है जो काफी वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजंस भी इसका खूब लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि कई यूजर्स ने इसकी आलोचना भी की है।

मलिष्का गुरुवार को जूम पर नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू ले रही थीं। बातचीत शुरू करने से पहले मलिष्का एंड गर्लगैंग ने नीरज चोपड़ा के लिए डांस किया। वीडियो पहले लड़कियों के डांस से शुरू होता है और इसके 4 सेकेंड बाद कैमरा नीरज चोपड़ा पर फोकस होता है जो जूम के माध्यम से लाइव होते हैं।

इस दौरान मलिष्का को अन्य स्टाफ सदस्यों (लड़कियों) के साथ उनके लिए 'डांस शो' करते देखा गया। चोपड़ा असहज दिखने के बावजूद, रेडियो जॉकी और उनकी टीम को 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' की धुन पर नाचते देख रहे थे और मुस्कुरा रहे थे। 

23 वर्षीय नीरज चोपड़ा के सामने डांस करने के बाद इंटरव्यू के आखिर में आरजे मलिष्का ने पूरे देश की ओर से नीरज चोपड़ा को  गले लगाने की कोशिश की। इस दौरान मलिष्का ने अपना गला कैमरे की तरफ बढ़ाया जिसके बाद नीरज चोपड़ा थोड़े असहज दिखे। नीरज चोपड़ा ने हाथ जोड़ते हुए कहा- आरे नहीं नमस्ते ऐसे दूर से ही।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिपओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!