लाइव न्यूज़ :

अलग अंदाज में दिखेंगे रजा मुराद, कहा-कामचोरी करने वाले अधिकारियों और अपरधियों की खैर नहीं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2022 19:46 IST

रजा मुराद, मिथिलांचल परिवेश की करीब पांच सौ साल पुरानी कहानी और मिथिला के जन जीवन में रच बस गए गोनू झा से प्रेरित कहानी 'सुपर गोनू' में नजर आने वाले हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे सीरीज के 5 से अधिक एपिसोड की शूटिंग हो चुकी.एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है. मेरा किरदार बिहार के डीजीपी का है.

बिहार के नए 'DGP' अब रजा मुराद होंगे. अब उन्हें बिहार में लॉ एंड आर्डर का कमान दिया गया. कहा जा रहा है कि उनके आने के बाद कामचोरी करने वाले अधिकारियों और अपरधियों की खैर नहीं. फिल्म में डीजीपी का रोल निभा रहे हैं.

रजा मुराद, मिथिलांचल परिवेश की करीब पांच सौ साल पुरानी कहानी और मिथिला के जन जीवन में रच बस गए गोनू झा से प्रेरित कहानी 'सुपर गोनू' में नजर आने वाले हैं, जिसे टीवी सीरिज की श्रृंखला  निर्माता -अभिनेता सचिन कुमार साहू लेकर आ रहे हैं. अब तक इस सीरीज के 5 से अधिक एपिसोड की शूटिंग हो चुकी और इसका प्रसारण जल्द ही एक नामी टीवी चैनल पर होने वाला है. 

रजा मुराद इसमें निर्माता - अभिनेता सचिन कुमार साहू के साथ नजर आयेंगे, जिसको लेकर वे उत्साहित हैं और कहते हैं कि मेरा किरदार इसमें अतरंगी सा है. यह एक बेहतरीन प्रोजेक्ट है. मेरा किरदार बिहार के डीजीपी का है. बहुत मजा आ रहा है. इसमें मनोरंजन भी है और सन्देश भी है. बुरे काम का बुरा नतीजा होता है.

उन्होंने कहा कि इस सीरिज में मेरा किरदार बहुत स्ट्रिक्ट है. मैं केस सोल्व करने के लिए इसमें सुपर गोनू को बुलाता हूँ. आपको बता दें कि इसका निर्माण यूनिक प्रोडक्शन हाउस कर रही है. सीरीज 'सुपर गोनू' हिंदी में बनायीं जा रही है. आपको बता दें कि गोनू झा खुद सचिन कुमार साहू प्ले कर रहे हैं. इसके अलावा आदित्य मोहन, रींकू भारती ,आर के गोस्वामी ,दिनेश सोलंकी भी नजर आयेंगे.

अब रजा मुराद की भी एंट्री हो गयी है. सीरिज के निर्देशक ओम प्रकाश जायसवाल हैं.  रवि शिंदे ने इसके लिए गाना गए हैं, जो किशोर कुमार की तरह गाते हैं. संगीतकार कुमार सक्सेना हैं, जो महेश भट्ट की फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक दिया करते थे. क्रियेटिव निर्देशक सुशील योगी हैं.

निर्देशक ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया की इस धारावाहिक के निर्माण का मुख्य उद्देश्य विलक्षण मेधावी गोनू झा के किरदार को मिथिला के संस्कृति व जनजीवन से निकाल कर आज के परवेश के आधुनिक समाज को गोनू झा के व्यक्तिव व कृतित्व से परिचय कराना है. गोनू झा के जीवनकाल की घटनाओं के साथ ही विभिन्न कालखंडों में उनके क़िस्सों में नए क़िस्से भी जुड़ते चले गए, जिसके कारण पांच शताब्दियों के बाद इन किस्सों में ताजगी है.

टॅग्स :बिहारमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?