लाइव न्यूज़ :

रवीना टंडन का सनसनीखेज खुलासा- 'मैं हीरो के साथ सोती नहीं थी, इसलिए मुझे नहीं किया जाता था प्रमोट'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2020 16:36 IST

मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वालके खुलासे किए हैं। जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा।

Open in App
ठळक मुद्देरवीना टंडन ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किएएक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें अपनी शर्तों पर काम करना पसंद है

90 के दशक में फैंस के दिलों पर राज करने वालीं मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। रवीना कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन फिल्मों में बेजोड़ अदाकारी का नमूमा पेश कर चुकी हैं। रवीना की गिनती बॉलीवुड की उन टॉप अभिनेत्रियों में होती है, जिन्होंने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। यही नहीं, उन्हें अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में एक्ट्रेस फिर से अपने बेबाक बयान के कारण सुर्खियों में हैं। 

रवीना के लिए आसान नहीं था रास्ता

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने बताया कि उनके लिए भी बॉलीवुड में अपना रास्ता बनाना आसान नहीं था। उनका कहना है कि पहले भी खेमेबाजी जैसी चीजें अपने चरम पर थीं। उन्होंने बताया कि आगे बढ़ने के लिए वो कोई गलत काम नहीं करना चाहती थीं, जबकि उस समय भी फिल्म इंडस्ट्री में कई सारी चीजें ऐसी थीं जोकि गलत थीं। रवीना ने कहा कि वो अपने हीरो का कोई अहंकार पूरा नहीं करना चाहती थीं या उनके साथ सोना नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने भी कई चीजों का सामना किया।

कई लोगों ने की करियर खत्म करने की कोशिश

यही नहीं, रवीना टंडन ने भी बताया कि कई लोगों ने उनके करियर को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'ये उस दौरान की बात है जब हीरो की गर्लफ्रेंड या उनके चमचे कई साजिश किया करते थे। मुझे तब सबसे हैरान करने वाली बात ये लगती थी कि बहुत सी महिला पत्रकार किसी दूसरी महिला के साथ भी कई साजिश करती थीं। वहीं, अब वो ही महिलाएं खुद को फेमेनिस्ट कहती हैं और उल्टा नारीवादी कॉलम लिख रही हैं।'

नहीं की कोई राजनीति

रवीना टंडन ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'उस समय उन्होंने मुझे कभी सपोर्ट नहीं किया क्योंकि हीरो ने उन्हें अगले कवर का वादा किया था। उस समय एक एकाधिकार हो रहा था। मैं नहीं कर सकती थी ये सब। ईमानदारी की वजह से मैंने कई फिल्में खो दीं। मगर मेरे बारे में काफी कुछ गन्दा लिखा गया। मैंने कभी किसी के पीठ पर छुरा नहीं भोका, ना ही कोई राजनीति की और ना ही कभी किसी के मामले में घुसी।'

रवीना का कोई गॉडफादर था

रवीना ने कहा, 'मेरे पास कोई गॉडफादर नहीं थे और मैं बॉलीवुड में चल रहे कैंप का हिस्सा भी नहीं थी। यही नहीं, मुझे तब हीरो भी प्रमोट नहीं करते थे। मैं किसी भी किरदार या फिल्म के लिए किसी हीरो के साथ सोई नहीं और ना ही मेरे अफेयर रहे। मुझे अभिमानी माना जाता था क्योंकि मैं नहीं नहीं चाहती थी कि जो मुझसे हीरो करने के लिए बोल रहा है मैं वो करूं। मैं अपना काम कर रही थी। हैरानी की बात है कि महिला पत्रकार हमेशा मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करती थीं। मैं बस अपनी शर्तों पर जीना चाहती थी।'

टॅग्स :रवीना टंडनबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?