लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अक्षय कुमार के गाने पर रवीना टंडन का धमाकेदार डांस वायरल, वीडियो बार-बार देख रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: July 7, 2020 12:57 IST

रवीना टंडन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है। इन दिनों उनका एक पुराने डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस वीडियो में रवीना के साथ मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। रवीना टंडन का यह वीडियो उनके फैनपेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इतने सालों बाद रवीना और अक्षय को बहुत कम ही मौकों पर साथ देखा जाता है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी एक समय की बेमिसाल जोड़ियों में से एक थी। आये दिन दोनों की अफेयर की खबरें अखबारों या मैगज़ीन में छपते रहते थे। दोनों की नजदीकियों की खबर सबको थी। एक इंटरव्यू में खुद रवीना टंडन इस बात का खुलासा किया था की उनकी अक्षय के साथ सगाई हो चुकी थी। इस रिश्ते की शुरुआत तो एक खुबसूरत प्रेम से हुई लेकिन अंत एक ब्रेकअप से हुआ।

इसके बाद से अक्षय कुमार और रवीना टंडन के बीच लंबी दूरियां पैदा हो गई। दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करने लगे। इतने सालों बाद रवीना और अक्षय को बहुत कम ही मौकों पर साथ देखा जाता है। लेकिन इन दिनों रवीना का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस गाने में वह अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के बाला सॉन्ग पर धमाकेदार डांस करती दिखाई दे रही हैं। 

तेजी से वायरल हो रहा रवीना का यह वीडियो

इस वीडियो में उनके साथ मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। रवीना टंडन का यह वीडियो उनके फैनपेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है। बता दें कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने साथ में कई सारी फिल्में की लेकिन दोनों की प्यार की शुरुआत साल 1994 में रिलीज फिल्म ‘मोहरा’ की शूटिंग के दौरान से हुई थी।

सुर्खियों में रही थी रवीना और अक्षय की लव स्टोरी 

यह फिल्म सुपरहिट रही और इन दोनों की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद दोनों अक्सर साथ देखे जाते थे। इसके बाद दोनों ने 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' (1996), 'दावा' (1997), 'कीमत' (1998), 'बारूद' (1998) फिल्मों में साथ काम किया। कहा जाता है दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया था कि अक्षय और रवीना ने एक मंदिर में सभी से छुप कर सगाई कर ली थी। इसी बीच दोनों के प्यार में सब ठीक चल रहा था कि तभी कुछ ऐसा हुआ कि रवीना का दिल टूट गया। 

टॅग्स :रवीना टंडनअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!