लाइव न्यूज़ :

कपिल के रिसेप्शन में इस अदांज में पहुंचे रणवीर-दीपिका, कभी गाया गाना तो कभी बाहों में बाहें डाल किया डांस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 25, 2018 10:27 IST

न्यूलीवेड कपल कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन की शान बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह।

Open in App

कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर को जालंधर में शादी की थी। ऐसे में अमृतसर में करीबी दोस्तों को रिसेप्शन देने के बाद अब कपिल ने सोमवार को मुंबई में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोगों को पार्टी दी है। इस समारोह में एक से बढ़कर एक सितारों ने शिरकत की। 

न्यूलीवेड कपल कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन की शान बने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। यहां भी इस कपल ने हर किसी को अपना दीवाना बनाया। रिसेप्शन में बालीवुड के न्यूली वेड्स कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे ज्यादा लाइमलाइट में दिखें।

इस रिसेप्शन में दीपिका पिंक कलर में नजर आईं तो वहीं, रणवीर ब्लू कलर के बंदगला सूट में दिखे। दोनों का लुक काफी इम्प्रेसिव था। कपिल के रिसेप्शन की की सारी वीडियो सामने आई हैं जिसमें रणवीर -दीपिका जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों का कपल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।

ऐसे में सिंगर मीका ने इस समारोह में जमकर गाना गाया तो रणवीर दीपिका ने भांगड़ा किया। दीपिका-रणवीर ने स्टेज पर डांस किया। इतना ही नहीं रणवीर ने मीका के साथ सिंबा का गाना ''आंख मारे'' गाया। कहना गलत नहीं होगा कि कपिल-गिन्नी के रिसेप्शन में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दीपिका रणवीर ही रहे।

इस मौके पर रणवीर ने कपिल शर्मा की तारीफ की।  उन्होंने कहा कि कपिल ऐसा बंदा है इतनी खुशियां बांटता है। हर जगह दुश्मन होते हैं, लेकिन कपिल ऐसा है जो लोगों को हंसा सकता है, उनकी जिंदगी में खुशियां ला सकता है। कपिल के लिए मैं बहुत खुश हूं, उनकी जिंदगी में खूबसूरत गिन्नी भाभी आई हैं।

कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में पहुंचने वाले मेहमानों में अनिल कपूर सबसे पहले आने वालों में से हैं। आज उनका जन्मदिन भी है। साइना नेहवाल जिनकी हाल ही में पारुपल्ली कश्यप से शादी हुई है, सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सलमान खान के परिवार से उनके पिता सलीम खान और भाई सोहेल खान पहुंचे।  

टॅग्स :कपिल शर्मारणवीर सिंहदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच