लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह को हीरो बनाने वाली शख्स का निधन, कई दिनों से थीं बीमार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2018 11:56 IST

अभिनेता रणवीर सिंह की दादी ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है, वह अभिनेता के जीवन में सबसे करीब लोगों में से एक थीं।

Open in App

मुंबई, 4 जून : अभिनेता रणवीर सिंह के जीवन के सबसे करीब कही जाने वाली सख्श ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। अभिनेता का दादी का आज (4 जून) निधन हो गया है। खबर के मुताबिक इस बात की जानकारी मिलते ही रणवीर ने अपने सभी शिड्यूल इवेंट्स और शूट्स को कैंसल कर दिया है।

यह भी पढ़ें : पार्टी में कभी 'लैला' तो कभी 'सात समंदर' पर जमकर नाचे रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

रणवीर की दादी बीते कई दिनों से बीमार थीं, और उनको देखने के लिए कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण अस्पताल भी पहुंची थीं। रणवीर ने खुद इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था कि उनको अभिनेता बनने का सपना दिखाने में उनकी दादी का बहुत बड़ा रोल है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि जब वो बहुत छोटे थे और एक पार्टी में डांस करने के लिए खड़े हुए तब उनकी दादी ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया था।

उन्होंने बताया कि जब 8 साल की उम्र में वह हीरो बनने का सपना देखते थे तो उनकी दादी ही थीं, जो उनका साथ देती थीं।  रणवीर सिंह ने बताया था कि उनकी दादी ने ही उनके दिमाग में हीरो बनने का बीज बोया था। रणवीर ने पहली बार 8 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘हम’ के गाने पर लाइव परफॉर्म करते हुए डांस किया था जिसके बाद उनके अंदर हीरो बनने की ललक उनकी दादी ने ही जगाई थी।

यह भी पढ़ें : शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं रणवीर-दीपिका, यूं मिले हैं संकेत

ऐसे में रणवीर ने आज अपने सबसे करीबी और बॉलीवुड का रास्ता दिखाने वाली दादी को खो दिया है। बीते कई दिनों से खबर है कि रणवीर और दीपिका पादुकोण शादी कर लेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि इस साल के अंत में  दोनों शादी कर सकते हैं। हांलाकि दोनों के परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी गई है।

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल