लाइव न्यूज़ :

रणवीर-कैटरीना समेत बॉलीवुड सितारों ने संगीत सेरेमनी में लगाए ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 26, 2018 10:10 IST

कैटरीना कैफ, दिया मिर्जा, रणवीर सिंह,शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और करण जौहर ने संगीत में कुछ ऐसे डांस किया कि हर कोई देखता रह गया।

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल:  दिल्ली के बिजनेसमैन की बेटी के संगीत फंक्शन हाल ही में हुआ है। इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे थिरकते हुए नजर आए हैं। कैटरीना कैफ, दिया मिर्जा, रणवीर सिंह,शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और करण जौहर ने संगीत में कुछ ऐसे डांस किया कि हर कोई देखता रह गया।

इन सितारों ने अपने बेहतरीन डांस से हर किसी को दीवाना कर दिया है। फिलहाल इन सितारों का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस फंक्शन में रणवीर सिंह ने अपनी फिल्मों के गानों ठुमके लगाए। रणवीर सिंह की धमाकेदार परफॉर्मेंस का वीडियो फैन्स को खासा पसंद आ रहा है। रणवीर सिंह ने फिल्म पद्मावत खलीबली, बाजीराव मस्तानी के मल्हारी गाने पर परफॉर्म किया।

बॉलीवुड अभिनेत्री वीडियो में दुल्हन के साथ अपनी फिल्म विलेन के गाने तेरी गलियां पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। पिंक कलर की ड्रेस में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने श्रद्धा कपूर अपने हिट सॉन्ग तेरी गलियां पर दुल्हन के साथ डांस करती दिखीं।

वहीं शाहिद कपूर ने गुलाबो सॉन्ग पर बाइक से धमाकेदार एंट्री ली और उसके बाद अपनी डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। व्हाइट कलर के गॉउन में नजर आ रहीं कैटरीना कैफ ने फिल्म सिंह इज किंग के गाने दिल खो गया पर शानदार परफॉर्मेंस दी। 

दिया मिर्जा ने भी दुल्हन के साथ ठुमके लगाएं तो वहीं करण जौहर ने बद्री की दुल्हनिया गाने पर परफॉर्म किया।कैटरीना कैफ भी अपने हिट नंबर्स पर जमकर थिरकीं, अपने क्रेजी डांस मूव्ज से उन्होंने सभी को दीवाना बना दिया।  शाहिद कपूर और रणवीर सिंह  बिजनेसमैन परिवार के साथ भी ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

टॅग्स :रणवीर सिंहकैटरीना कैफशाहिद कपूरश्रद्धा कपूरकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच