रानू मंडल ने बेटी के आरोपों पर दिया रिएक्शन, एलिजाबेथ ने कहा था सही नहीं है मां की दिमागी हालत
By मेघना वर्मा | Published: September 7, 2019 11:01 AM2019-09-07T11:01:57+5:302019-09-07T11:02:53+5:30
रानू मंडल की बेटी ने उनके मैनेजर अतिंद्र और तपन पर भी गंभीर आरोप लगाया था। एलिजाबेथ ने कहा कि अतिंद्र और तपन दोनों ही मशहूर होना चाहते हैं।
लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुई रानू मंडल की आवाज को लोगों ने खूब पसंद किया। रातों-रात स्टार बनीं रानू मंडल को हिमेश रेशमियां ने अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। उनका गाना तेरी ही मेरी ही तेरी मेरी...आज पॉपुलर गानों में से एक हैं। वहीं कुछ दिनों पहले रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने गंभीर आरोप लागाय था। बेटी ने कहा था कि उनकी मां की दिमागी हालत ठीक नहीं है। अब इस पर रानू मंडल ने अपना रिएक्शन दिया है।
रानू मंडल ने अपनी बेटी के आरोपों पर अपनी बात रखी है। नेटवर्क 18 की खबर के अनुसार रानू मंडल ने कहा कि उनकी बेटी को किसी तरह की गलतफहमी हुई है या कोई उनसे भड़का रहा है। रानू मंडल ने कहा कि अतींद्रा और तपन उनका काफी अच्छे से ख्याल रखते हैं। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी
उनकी बेटी एलिजाबेथ साथी रॉय ने अब अपने एक दावे से सभी को चौंका दिया था। आईएएनएस एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में एलिजाबेथ ने दावा किया है कि रानू मंडल की दिमागी हालत ठीक नहीं हैं। इंटरव्यू में एलिजाबेथ ने बताया, 'अतिंद्र और तपन इस तरह दिखा रहे हैं जैस वो उनकी मां हैं यो वो दोनों उनके सगे बेटे।
क्लब के दूसरे सदस्य मुझे धमकी दे रहे हैं कि अगर मैं अपनी मां पे पास गई तो मेरी टांग तोड़कर फिंकवा देंगे। वो मुझे मेरी मां से बात तक नहीं करने दे रहे हैं। वह मेरी मां को मेरे खिलाफ भड़का रहे हैं। मैं क्या करूं मुझे समझ नहीं आ रहा।'
लगाया गंभीर आरोप
रानू मंडल की बेटी ने उनके मैनेजर अतिंद्र और तपन पर भी गंभीर आरोप लगाया था। एलिजाबेथ ने कहा कि अतिंद्र और तपन दोनों ही मशहूर होना चाहते हैं। इसलिए वह अपना काम और परिवार छोड़कर उनकी मां के साथ मुंबई गए हैं। सिर्फ यही नहीं उन्होंने बताया तपन ने सामान खरीदने के लिए उनकी मां से पैसे भी लिए।
वही अब रानू मंडल ने अतिंद्र और तपन पर भी अपनी बात कही है। रानू मंडल ने कहा कि अतिंद्र और तपन उनका काफी ख्याल रखते हैं। उन्हें इस बात की ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने उनकी बेटी को किसी तरह की धमकी दी है।