लाइव न्यूज़ :

रणबीर कपूर ने शादी के दिन पिता ऋषि कपूर की पहनी थी कलाई घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2022 12:07 IST

रणबीर-आलिया की शादी को काफी अंतरंग रखा गया था। मीडिया को इससे दूर रखा गया था लेकिन शादी के बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए और उनके लिए पोज दिए। इस दौरान रणबीर कपूर की कलाई घड़ी भी लोगों के बीच खासे चर्चा में रही।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर और आलिया ने बांद्रा के अपने घर वास्तु में 14 अप्रैल को शादी के बंधन मेंं बंध गएरिपोर्ट के मुताबिक रणबीर को ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया से प्यार हुआ था

मुंबईः बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से लगातार चर्चा में हैं। दोनों ने 14 अप्रैल को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के आकर्षित कर रहे हैं।

रणबीर-आलिया की शादी को काफी अंतरंग रखा गया था। मीडिया को इससे दूर रखा गया था लेकिन शादी के बाद दोनों मीडिया से रूबरू हुए और उनके लिए पोज दिए। इस दौरान रणबीर कपूर की कलाई घड़ी भी लोगों के बीच खासे चर्चा में रही।

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पिता की घड़ी शादी के लिए चुना था। उन्होंने ऐसा कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कलाई घड़ी की कीमत 21 लाख रुपये थी और यह 18kt वाइट गोल्ड केस की है। 

ऋषि कपूर की इच्छा थी कि आलिया और रणबीर की जल्द शादी हो जाए। उनका ये बड़ा सपना था। हालांकि वह इससे पहले ही दुनिया को रुख्सत कर गए। शादी के दौरान ऋषि कपूर को उनका परिवार काफी मिस करता रहा। पत्नी नीतू ने उनकी याद में मेहंदी से अपने हाथों पर उनका नाम लिखवाया था। इसकी तस्वीरें भी साझा की थी। 

शादी के पहले सुभाष घई ने खुलासा किया था कि ऋषि कपूर आलिया और रणबीर की शादी 2020 में ही करा देना चाहते थे। उन्होंने इसकी योजना भी बना ली थी। घई ने खुशी जाहिर की थी कि रणबीर और आलिया आखिरकार शादी करने जा रहे हैं। और ऋषि कपूर का सपना सच होने जा रहा है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचारऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल