लाइव न्यूज़ :

लवरंजन की फिल्म में रणबीर-दीपिका के साथ ये एक्ट्रेस भी आएगी नजर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 23, 2019 08:42 IST

हाल में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जल्द ही लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाली है

Open in App

हाल में खबर आई थी कि रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जल्द ही लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाली है. इस फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार निभाने वाले हैं. अब इसमें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम नुसरत भरुचा की भी एंट्री की खबर है.

एक रिपोर्ट की मानें तो नुसरत ने इस फिल्म को साइन कर लिया है. फिल्म की रिलीज डेट दिसंबर 2020 बताई जा रही है और इस साल के अंत तक फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है. बताया गया है कि यह अनाम फिल्म लव रंजन के बैनर लव फिल्म्स के तहत बनेगी. इसमें अजय देवगन पहली बार रणबीर के पिता के किरदार में नजर आएंगे.

रणबीर फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' समेत अन्य प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. दीपिका भी मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'छपाक' के अलावा अपने पति रणवीर सिंह के साथ '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं.

अजय देवगन के पास 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया', 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' और 'चाणक्य' जैसी फिल्में हैं. रही बात नुसरत भरुचा की तो वह 'हुड़दंग', 'ड्रीमगर्ल', 'तुर्रम खान' जैसी कई फिल्मों में काम करने जा रही हैं.

 

टॅग्स :अजय देवगननुसरत भरूचादीपिका पादुकोणरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीNusrat Bharucha Controversy: महाकाल दर्शन को लेकर विवाद में नुसरत भरुचा, मौलाना बोले...

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल