लाइव न्यूज़ :

ऑन स्क्रीन अजय देवगन के छोटे भाई बनने की रेस से कार्तिक आर्यन हुए आउट, ये एक्टर निभाएंगे किरदार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2019 17:18 IST

Open in App

इस साल के अंत तक निर्देशक लव रंजन जो फिल्म शुरू करने वाले है, उसमें अजय देवगन और रणबीर कपूर की जोड़ी होगी. दोनों बड़े और छोटे भाई का रोल करेंगे. छोटे भाई के इस रोल के लिए कार्तिक आर्यन ने बहुत कोशिश की थी, पर अंतत: यह रणबीर कपूर के पास गया.

उल्लेखनीय है कि लव रंजन ने 'प्यार का पंचनामा' और इसके सीक्वल, 'आकाशवाणी', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी अच्छी फिल्में कार्तिक के साथ ही बनाई हैं, पर बताते हंै कि 'सोनू के टीटू..' के बाद से दोनों के बीच कुछ ऐसे मतभेद हुए कि लव रंजन ने कार्तिक को लगभग भुला ही दिया है. जहां तक कार्तिक का सवाल है, वह इसे लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं दिखते हैं.

लव रंजन को मनाने की कोशिश अब भी जारी है. वैसे भी 'सोनू के टीटू..' से लेकर 'लुका छुपी' तक उनका समय अच्छा ही जा रहा है, पर इस मोड पर वह रुकनेवाले नहीं हैं. कार्तिक के मुताबिक रुकना उनके स्वभाव में ही नहीं है. वह हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहते हैं और लगातार इसी सिलसिले में उनकी कोशिशें जारी रहती हैं.

हाल ही में एक संक्षिप्त मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया, ''मैं अब संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करना चाहता हूं. मैं बचपन से ही अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर की एक्टिंग देखकर बड़ा हुआ हूंं.'' वह रणबीर को अपना रोल मॉडल मानते हैं और चाहते हैं कि एक दिन नई पीढ़ी उनको अपना रोल मॉडल समझे. इस सपने को पूरा करने के लिए वह इन दिनों हर बड़े फिल्मकार से मिलना पसंद कर रहे हैं.

टॅग्स :कार्तिक आर्यनअजय देवगनरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?