‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा किसी भी दूसरे प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं करना चाहते हैं रणबीर-आलिया, जानिए क्या है कारण?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 26, 2019 11:12 AM2019-02-26T11:12:34+5:302019-02-26T11:12:34+5:30
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा किसी और नए प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए मना कर दिया है।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें कई दिनों से चर्चा में हैं। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में खबरों की मानें तो ये दोनों ने स्टार 'ब्रह्मास्त्र' की वजह स बड़े प्रोजेक्ट में काम करने से मना कर दिया है।
बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के अलावा किसी और नए प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए मना कर दिया है। कपल को एक बड़ी एड कंपनी अपने प्रोडक्ट के प्रचार के लिए साइन करने का ऑफर दिया था। लेकिन हर दिल पर राज करने वाले इस कपल ने इसका हिस्सा मना कर दिया है।
कहा जा रहा है कि ये दोनों ने ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी होनें के कारण किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहते है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने प्यार भरे रिश्ते को शादी का नाम देने से पहले किसी नए प्रोजेक्ट से जुड़ना नहीं चाहते हैं। हांलाकि इस बात पर किसी तरह की आधिकारिक मुहर नहीं लगी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने बताया था कि वह पोजेसिव गर्लफ्रेंड नहीं हैं। मैंने रणबीर को फ्री हैंड स्पेस दे रखा है। इस रिलेशनशिप में हम दोनों ही एक दूसरे को स्पेस देते हैं। आलिया ने कहा था कि- मैंने रणबीर को खरीदा नहीं है।
रणबीर और आलिया अक्सर अब साथ देखे जाते हैं। आलिया ने रणबीर के परिवार के साथ नया साल विदेश में मनाया था। इसके बाद हाल ही में रणबीर आलिया की फिल्म गली बॉय देखने पहुंचे थे। वहीं, अब दोनों साथ में आकाश अंबानी की शादी में शामिल होने साथ में विदेश रवाना हुए हैं।