लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री रकुल प्रीत ड्रग्स केस में बयान दर्ज कराने हैदराबाद के ईडी दफ्तर पहुंचीं

By अनिल शर्मा | Updated: September 3, 2021 11:40 IST

चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड हस्तियों पर शिकंजा कसते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा, चार्मी कौर, नवदीप, मुमैथ खान और निर्देशक पुरी सहित 12 अभिनेताओं और निर्देशकों को तलब किया था।

Open in App
ठळक मुद्देएसआईटी ने अब तक 12 मामले दर्ज किए हैं, 30 लोगों को गिरफ्तार किया हैटॉलीवुड से जुड़े 11 लोगों सहित 62 लोगों से पूछताछ की जा चुकी हैराणा दग्गुबाती को 8 सितंबर को तलब किया गया है

हैदराबाद: अभिनेता रकुल प्रीत सिंह शुक्रवार को एक ड्रग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचीं। चार साल पुराने ड्रग्स मामले में टॉलीवुड हस्तियों पर शिकंजा कसते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ने रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा, चार्मी कौर, नवदीप, मुमैथ खान और निर्देशक पुरी सहित 12 अभिनेताओं और निर्देशकों को तलब किया था। 

ईडी ने टॉलीवुड हस्तियों को 31 अगस्त से 22 सितंबर के बीच पेश होने को कहा था। रकुल प्रीत, जिन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी अभिनय किया है, को 6 सितंबर से पहले सितंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था।

वहीं राणा दग्गुबाती को 8 सितंबर को तलब किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि रकुल और राणा दोनों से दो साल पहले तेलंगाना आबकारी और मद्य निषेध विभाग के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पूछताछ नहीं की थी। हालांकि अब उन्हें ईडी ने तलब किया है।

गौरतलब है कि तेलंगाना एसआईटी द्वारा अगस्त 2017 में मुंबई से हैदराबाद को कोकीन की आपूर्ति करने के आरोप में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद ईडी को कथित हाई-प्रोफाइल ड्रग्स मामले में शामिल किया गया था।

2 जुलाई, 2017 को, केल्विन मस्कारेनहास, एक संगीतकार, और दो अन्य को सीमा शुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 30 लाख रुपये की नशीला पदार्थ बरामद। एसआईटी ने अब तक 12 मामले दर्ज किए हैं, 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। टॉलीवुड से जुड़े 11 लोगों सहित 62 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

टॅग्स :रकुल प्रीत सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!