लाइव न्यूज़ :

इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं राणा दुग्गबाती 'भल्लालदेव'!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 22, 2019 08:07 IST

रकुल प्रीत सबसे बिजी एक्ट्रेस हैं क्योंकि वह हिंदी के साथ तमिल और तेलगू फिल्मों में भी काम करती हैं

Open in App
ठळक मुद्देरकुल प्रीत सिंह की नई फिल्म 'मरजावां' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही हैपहली फिल्म 'अय्यारी' के बाद से ही रकुल ने अपनी सक्रियता दिखाई थी

 साउथ की फिल्मों में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में भी पैर जमाने की कोशिश कर रहीं रकुल प्रीत सिंह की नई फिल्म 'मरजावां' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. वैसे अपनी पहली फिल्म 'अय्यारी' के बाद से ही रकुल ने अपनी सक्रियता दिखाई थी, मगर अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे' के बाद से वह आत्मविश्वास से भरी दिख रही हैं.

कुल मिलाकर अब उन्होंने मुंबइया फिल्मों के रंग-ढंग को भी अच्छी तरह समझना शुरू कर दिया है. उनकी पर्सनल लाइफ भी अच्छी चल रही है. इन दिनों वह 'बाहुबली' वाले भल्लालदेव यानी कि राणा दग्गूबाती के साथ कोई फिल्म नहीं कर रही हैं, पर निजी जिंदगी में दोनों जम कर रोमांस की गिरफ्त में हैं.

मुंबई में दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं. एक साथ जॉगिंग करने से लेकर छुट्टी के दिन शॉपिंग, डिनर तक राणा और रकुल को साथ में ही देखा जा सकता है. हालांकि इस बारे में पूछने पर रकुल रोमांसवाली बात को गॉसिप कहकर सिरे से खारिज कर देती हैं.

उनका वही रुटीन-सा जवाब होता है कि वे बहुत अच्छे दोस्त हैं. दूसरी ओर, राणा इस सवाल को पूरी तरह से हंसकर टाल देते हैं. अब यह दीगर बात है कि अतीत में इंडस्ट्री में कई बार यह सुनने को मिला है कि अच्छे दोस्त का टैग लेकर कुछ जोड़े जमकर प्रेम करते रहे हैं. राणा और रकुल भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं या नहीं, इस बात का पता जल्द चल जाएगा.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?