लाइव न्यूज़ :

सलमान-मीका संग केरआरके के विवाद में अब राखी सावंत ने मारी एंट्री, कहा- मीका सिंह ने सही गाना बनाया था

By अनिल शर्मा | Updated: June 25, 2021 10:46 IST

अब राखी सावंत खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी हैं और सलमान खान का साथ देते हुए केआरके को बहुत बड़ा झूठा करार दिया है। ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा है कि केआरके एक नंबर का झूठा आदमी है।

Open in App
ठळक मुद्देराखी ने कहा, सलमान जी तो लीजेंड हैं हमारे बॉलिवुड के, ब्लॉकबस्टर स्टार हैंराखी सावंत ने केआरके का नाम लेते हुए कहा, वो सिर्फ लोगों की आलोचना करता हैमीका सिंह जी ने केआरके के लिए सही गाना बनाया है 'कुत्ता है कुत्ता है।

सलमान खान और मीका सिंह संग स्वघोषित फिल्म क्रिटिक व एक्टर केआरके के विवाद में अब राखी सावंत की एंट्री हो चुकी है। मालूम हो कि पिछले दिनों ही केआरके यानी कमाल राशिद खान ने मीका सिंह को लेकर एक वीडियो रिलीज किया था जिसमें उन्होंने मीका और राखी के बीच विवाद का जिक्र किया था। 

गौरतलब है कि  मीका सिंह ने केआरके के उपर एक गाना रिलीज किया था जिसके बाद केआरके ने सिंगर पर पलटवार किया था। केआरके ने सिंगर को काफी भला बुरा बोला था। इसके बाद केआरके ने एक ऑडियो भी पब्लिक किया था जिसमें राखी सावंत उनसे कहती हैं- 'केआरके भाई यह क्या कर रहे हो आप।' केआरके ने इस ऑडियो को शेयर करते हुए लिखा था- राखी सावंत का यह मजेदार रिएक्शन मीका पर बने वीडियो को देखने के बाद आया है।

राखी ने कहा- सलमान ने मेरी मां के ऑपरेशन में बहुत मदद की

अब राखी सावंत खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी हैं और सलमान खान का साथ देते हुए केआरके को बहुत बड़ा झूठा करार दिया है। ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा है कि केआरके एक नंबर का झूठा आदमी है। राखी ने सलमान खान का नाम लेते हुए कहा, सलमान जी तो लीजेंड हैं हमारे बॉलिवुड के, ब्लॉकबस्टर स्टार हैं। उनके मुंह से एक अच्छा शब्द मेरे लिए निकलना, बहुत बड़ी बात है मेरे लिए। उन्होंने मुझे मेरी मां के ऑपरेशन में बहुत मदद की, करियर में सपॉर्ट किया। मैं धन्यवाद करती हूं।'

सलमान की राखी सावंत ने की तारीफ

राखी ने आगे कहा कि सलमान जी लोगों के लिए बहुत काम करते हैं और उनको बोलने की जरूरत नहीं है। इतनी गरीब लड़कियों की शादी कराई है। बॉलिवुड में जूनियर आर्टिस्ट हैं, सलमान जी ने उनको लॉकडाउन में पैसे, खाना और राशन पहुंचाया है। जैसे सोनू सूद, अमिताभ बच्चन, अंबानी, अक्षय कुमार और काफ लोग कुछ न कुछ कर रहे हैं।'  

राखी ने कहा- मीका ने सही गाना बनाया था

राखी सावंत ने केआरके का नाम लेते हुए कहा किवो सिर्फ लोगों की आलोचना करता है। मीका सिंह जी ने आपके लिए सही गाना बनाया है 'कुत्ता है कुत्ता है। आप वैसे ही काम कर रहे हो। मुझे अच्छा नहीं लगता आपके बारे में ऐसा बोला लेकिन मैं मजबूर हूं।

टॅग्स :सलमान खानराखी सावंतमीका सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?