लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव की फिल्म 'शादी में जरूर आना' की राष्ट्रपति भवन में स्क्रीनिंग, निर्माता को आया कॉल

By IANS | Updated: December 23, 2017 20:14 IST

यह फिल्म आज राष्ट्रपति भवन में प्रसारित हो रही है। इसे रविवार को अन्य मंत्रालयों में भी प्रसारित किया जाएगा। 

Open in App

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'शादी में जरूर आना' ने सिनेमाघर से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय कर लिया है। यह फिल्म आज राष्ट्रपति भवन में प्रसारित हो रही है। इसे रविवार को अन्य मंत्रालयों में भी प्रसारित किया जाएगा। फिल्म के निर्माता विनोद बच्चन ने आईएएनएस से कहा, "हमें राष्ट्रपति के कार्यालय से फोन आया था और हमें बताया गया कि मंत्रालय इस फिल्म को देखना चाहता है, क्योंकि उन्होंने इसके बारे में अच्छी बातें सुनी हैं।"विनोद ने कहा, "मैं इस बात को सुनकर काफी खुश हो गया और इसलिए, हम इस फिल्म को राष्ट्रपति भवन में प्रसारित कर रहे हैं। रविवार को यह फिल्म अन्य मंत्रालयों में प्रसारित की जाएगी। यह एक छोटे कस्बे की पारिवारिक फिल्म है।"उन्होंने कहा, "इस फिल्म में एक आईपीएस अधिकारी के जीवन के सफर तथा संघर्ष को दर्शाया गया है। इससे सभी मंत्री स्वयं को जोड़कर देख सकते हैं।" बॉक्स ऑफिस पर छोटे कस्बों के परिदृश्य पर बनीं फिल्मों- 'शादी में जरूर आना', 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधान' को काफी लोकप्रियता हासिल हो रही है। विनोद का मानना है कि लोग खुद को इन फिल्मों के किरदारों से जोड़ पा रहे हैं और यही कारण है कि इसे लोग पसंद कर रहे हैं। विनोद ने कहा कि सच कहा जाए, तो मोबाइल फोन के जमाने में सबसे अच्छा व्यापार ये फिल्में छोटे कस्बों पर आधारित कहानियों के कारण कर पा रही हैं, क्योंकि दर्शक इन्हें मोबाइल फोनों में देखने के बजाए सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं। 'शादी में जरूर आना' इस साल 10 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह छोटे कस्बों के सिंगल स्क्रीन थियेटरों में अब भी प्रसारित हो रही है। 

टॅग्स :राजकुमार रावशादी में जरूर आनाकृति खरबंदाराष्ट्रपति भवन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाल 2017: बॉलीवुड ने खोए अनमोल नगीने, इनके जाने से सबकी आंखें हुईं नम

बॉलीवुड चुस्कीऑस्कर की रेस 'न्यूटन' हुई बाहर, पहले भी ये फिल्में हो चुकी हैं बाहर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?