लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले रजनीकांत का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगे 2019 इलेक्शन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 18, 2019 09:11 IST

Open in App

 सुपरस्टार रजनीकांत न तो आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और न ही किसी पार्टी का समर्थन करेंगे. उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के कयासों के बीच रविवार को इससे इंकार कर दिया. रजनीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने से पहले अपना संगठन 'रजनी मक्कल मंड्रम' गठित किया है.

अभिनेता ने तमिलनाडु की आवाम से कहा है कि वह उस पार्टी को अपना वोट दें जो उनके (लोगों के) हिसाब से राज्य में जल संकट का स्थायी हल निकाल सकती है. रजनीकांत ने कहा, '' मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा हूं और कोई भी राजनीतिक प्रचार के मकसद से मेरी तस्वीर या संगठन का झंडा इस्तेमाल नहीं करें.''

अभिनेता ने एक बयान में कहा कि रजनी मक्कल मंड्रम आगामी संसदीय चुनाव में किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं कर रही है. राजनीकांत ने 31 दिसंबर 2017 को राजनीति में आने का ऐलान किया था. उन्होंने अपने प्रशंसकों से बात करते हुए कहा था कि उनकी गठित होने वाली पार्टी राज्य विधानसभा की सभी 234 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राज्य में अगला विधानसभा चुनाव 2021 में होना है.

टॅग्स :रजनीकांत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीरजनीकांत की फिल्म कुली रिलीज, फैंस ने थिएटर के बाहर नाचकर जश्न मनाया, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीKP Chowdary Death: रजनीकांत की फिल्म के निर्माता केपी चौधरी ने की खुदखुशी, गोवा में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

बॉलीवुड चुस्कीHappy Birthday Rajinikanth: रजनीकांत को 74वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, अभिनेता कमल हासन और विजय ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल