लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा से जुड़े पोर्न रैकेट की पीड़िता ने दिया चौंकाने वाला बयान, जानिए पुलिस को क्या बताया?

By अनिल शर्मा | Updated: August 6, 2021 08:50 IST

मालवणी थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंटिमेट सीन शूट करने को कहकर आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए। पीड़िता ने बयान में कहा कि उसे बताया गया कि वह सिर्फ इंटिमेट सीन की शूटिंग कर रही है। उसके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाए जाएंगे। वह मान गई, एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंटिमेट सीन शूट करने को कहकर आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट भी दिखाएपीड़िता ने बताया है कि शूटिंग के लिए कुछ हजार रुपये मिले थेपूरा वीडियो बिना किसी कट, एडिट के अपलोड किया गया था

मुंबईः मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा से जुड़े पॉर्न रैकेट में एक और पीड़िता का बयान दर्ज किया है। पीड़िता ने कहा कि उसे बताया गया था कि अंतरंग सीन शूट किया जाएगा और उसके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाए जाएंगे। लेकिन उसके एक दोस्त ने बताया कि उसका वीडियो हॉटशॉट ऐप पर है और उसके प्राइवेट पार्ट भी दिखाए गए हैं।

मालवणी थाने में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंटिमेट सीन शूट करने को कहकर आरोपियों ने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए। पीड़िता ने बयान में कहा कि उसे बताया गया कि वह सिर्फ इंटिमेट सीन की शूटिंग कर रही है। उसके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाए जाएंगे। वह मान गई, एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

बिना किसी एडिट, कट के वीडियो ऐप पर अपलोड किया गया

पीड़िता ने आगे बताया है कि  शूटिंग के लिए कुछ हजार रुपये मिले। लेकिन कुछ दिनों के बाद जब उसके एक दोस्त ने फोन किया और उसे बताया कि उसका एडल्ट वीडियो हॉटशॉट ऐप पर उपलब्ध है, तब उसे एहसास हुआ कि पूरा वीडियो बिना किसी कट, एडिट के अपलोड किया गया था और वीडियो में उसके प्राइवेट पार्ट भी दिखाए गए थे।

टाइम्स नाऊ ने पुलिस सूत्र के हवाले से लिखा है कि पीड़ितों की गवाही के साथ, पुलिस हॉटशॉट ऐप के राजस्व और राज कुंद्रा के बैंक खातों या उससे जुड़े खातों के बीच वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। लेकिन पुलिस को इस मोर्चे पर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और अभी तक कुंद्रा के खातों में राजस्व राशि का पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिपशिल्पा शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल