लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस में लोगों की हालत देख चिंतित हुए राहुल देव, कहा- अब दोबारा शूटिंग करने का ख्याल भी नहीं आता

By भाषा | Updated: April 23, 2020 17:41 IST

14 साल छोटी मुग्धा ने राहुल देव के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयली कंफर्म कर दिया है। लेकिन दोनों के ऐज गैप को लेकर कई सवाल सोशल मीडिया पर सुनने को मिल रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देराहुल देव ने कहा कि बहुत सारी फिल्में ना केवल टाली जाएंगी बल्कि अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर उन्हें रिलीज की जाएगी। अभिनेता फिलहाल आल्टबालाजी की वेब सीरीज “हू इज योर डैडी” में नजर आ रहे हैं।

फिल्म और टीवी अभिनेता राहुल देव ने कोरोना वायरस महामारी से मुकाबाला करते लोगों को देखकर चिंता व्यक्त की और कहा कि लॉकडाउन के कारण काम तो प्रभावित है लेकिन हालात देखकर शूटिंग का ख्याल भी नहीं आता है? उन्होंने कहा कि लॉकडाउन ने हर वर्ग के लोगों के जीवन को प्रभावित किया है, इस समय हम सब केवल हालात सामान्य होने की आशा कर सकते हैं। 

देव ने पीटीआई-भाषा से कहा, “आसपास क्या हो रहा है, यह देखकर शूटिंग करने का ख्याल भी नहीं आता है। मेरे घरेलू सहायक को पैसे की जरुरत थी तो वे मेरे पास आए। जब आप घर वापस लौटते इन लोगों के संघर्ष की कहानी सुनते हैं ....तो आपका ध्यान अपने काम पर नहीं बल्कि इन लोगों की तरफ जाता है।” उन्होंने कहा, “थियेटर में वापसी आसान नहीं होगी। 

बहुत सारी फिल्में ना केवल टाली जाएंगी बल्कि अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर उन्हें रिलीज की जाएगी। अभिनेता फिलहाल आल्टबालाजी की वेब सीरीज “हू इज योर डैडी” में नजर आ रहे हैं। बता दें कि 14 साल छोटी मुग्धा ने राहुल देव के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशयली कंफर्म कर दिया है। लेकिन दोनों के ऐज गैप को लेकर कई सवाल सोशल मीडिया पर सुनने को मिल रहे हैं। 

इस पर मुग्धा का कहना है कि हम साथ में काफी खुश हैं इसलिए हमारे लिए एज मैटर नहीं करता। वहीं राहुल देव इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इस रिश्ते से हमारे परिवार वाले भी बहुत ही खुश हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!