लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 14: राधे मां भी लेंगी बिग बॉस में एंट्री? वायरल हुआ प्रोमो वीडियो !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 30, 2020 09:54 IST

बिग बॉस के घर में राधे मां की भी एंट्री होने वाली है। जैसे ही ये खबरें सामने आई, इसके बाद ही राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देटीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है3 अक्टूबर से प्रसारित हो रहे शो के लिए अभी से प्रतियोगियों के नाम भी सामने आने लगे हैं

बिग बॉस के घर में राधे मां की भी एंट्री होने वाली है। जैसे ही ये खबरें सामने आई, इसके बाद ही राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कलर्स टीवी ने हाल ही में  'बिग बॉस 14' का पहला प्रोमो जारी कर दिया। शो के निर्माताओं ने इस बार इसका नाम 'बिग बॉस 2020' दिया है और कोरोना वायरस के कहर के बीच इसमें लॉकडाउन का ट्विस्ट होने की उम्मीद है।

ऐसे में 3 अक्टूबर से प्रसारित हो रहे शो के लिए अभी से प्रतियोगियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। बिग बॉस 14 में  कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस बार सलमान खान के इस विवादित टीवी रियल्टी शो में राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर भी हिस्सा लेने वाली हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसारबिग बॉस 14 में राधे मां भी हिस्सा ले रही हैं। बिग बॉस 14 में इस बार राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर हिस्सा लेने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने घर के अंदर जाकर एक शूट भी करवाया है जिसमें वो नए घर का जायजा लेती दिख रही है। शूट के लिए राधे मां ने अपनी जानी-मानी लाल रंग की पोशाक ही पहनी थी। अभी साफ नहीं हुआ है कि कि राधे मां इस बार बिग बॉस 14 के घर की पहली मेहमान होंगी जो घर में एंट्री करेंगी। इस खबर ने सोशल मीडिया पर भूचाल मच गया और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। इस बीच सोशल मीडिया पर राधे मां के प्रोमो का एक वीडियो भी वायरल हो गया है जो बिग बॉस के घर के अंदर का ही लग रहा है। जिसमें सुखविंदर कौर घर में पूजा करती दिख रही हैं। 

जान कुमार की एंट्री

पहली बार बिग बॉस 14 के निर्माताओं ने बता दिया है कि शो का पहला कंटेस्टेंट कौन होगा। ये कोई और नहीं जान सानू है। जाने-माने सिंगर, म्यूजिक कंपोजर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू पहले बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट होंगे। बिग बॉस 14 की वर्चुअल कॉनफ्रेंस में जान कुमार सानू को इंट्रोड्यूज कराया गया। जान सानू ने सलमान खान की फिल्म का एक लोकप्रिय गाना गाया गाकर एंट्री ली।

 बिग बॉस-14 की वर्चुअल कॉनफ्रेंस में जान सानू ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम से का गाना 'आंखों की गुस्ताखियां' गाया। जानू ने अपनी आवाज से हर किसी का दिल जीत लिया है।

टॅग्स :बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?