लाइव न्यूज़ :

Race 3 movie review: हर रेस का एक ही सिकंदर होता है और वो ही इसे जीतता है

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 15, 2018 15:44 IST

फिल्म 'रेस 3' का कोई भी गाना आपके जुबान पर आसानी नहीं चढ़ेगा, पूरी फिल्म में गाने जबरन ठूंसे गए हैं। 

Open in App

फिल्म- रेस 3 निर्देशक- रेमो डिसूजाकलाकार-सलमान खान,बॉबी देओल,अनिल कपूर,साकिब सलीम,डेजी शाह,जैकलीन फर्नांडिसमूवी टाइप- एक्शन, थ्रिलररेटिंग- 2/5 

'हर पीली चीज सोना नहीं होती' ये बात बिल्कुल सच है। अक्सर आप भी किसी फिल्म के दमदार ट्रेलर को देखकर मूवी देखने जाते हैं। तो आपके हाथ सिर्फ निराशा लग सकती है। हम बात कर रहे हैं रेमो डिसूजा निर्देशित सलमान खान स्टारर फिल्म 'रेस 3' के बारे में जो आज 15 जून को रिलीज हो गई। आइए जानते हैं रेस 3 की कहानी के बारे में....

कहानी- फिल्म की कहानी की शुरुआत शमशेर सिंह (अनिल कपूर) से होती है जो एक आर्म्स डीलर है और अपने परिवार के साथ अल शिफा आइसलैंड रहता है। शमशेर का सिर्फ एक ही सपना है कि वह भारत फिर से जा सके। वहीं एक एक्सीडेंट में अपने बड़े भाई रणछोड़ सिंह की मौत के बाद शमशेर अपनी भाभी से शादी कर लेता है। शमशेर के बड़े भाई का एक बेटा भी है जिसका नाम है सिकंदर (सलमान खान), जो उसका दायां हाथ है।  इसके साथ ही शमशेर के दो जुड़वा बच्चे सूरज (साकिब सलीम) और संजना (डेजी शाह) हैं। इस फिल्म का एक और मुख्य किरदार भी है यश (बॉबी देओल), जो सिकंदर का बॉडीगार्ड है और उसके साथ हर पल रहता है।  

सिकंदर अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकता है। वह अपनी फैमिली पर जान छिड़कता है। लेकिन उसके सौतेले भाई-बहन उससे नफरत करते हैं। क्योंकि प्रॉपर्टी में उसका ज्यादा हिस्सा है। वे यश को भड़काते हैं और अपनी ओर मिला लेते हैं। इस बीच एक दिन अचानक शमशेर को भारत दोबारा जाने का मौका मिलता है उसे लगता है कि उसका सपना बस पूरा होने वाला है। लेकिन इसके लिए उसे एक टेप की जरुरत है जिसे पाना बेहद मुश्किल है। उसके इस मिशन को पूरा करने सिकंदर के साथ उसकी पूरी टीम कंबोडिया जाती है, जहां सूरज, संजना और यश उसे फंसा देते हैं। लेकिन वह अपनी गर्लफ्रेंड जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) की मदद से वहां से बच निकलता है। फिर शुरू होता है कहानी में ट्विस्ट, एक के बाद एक करके कई चौका देने वाले राज खुलते हैं। आखिर क्यों शमशेर भारत जाना चाहता है इसके पीछे क्या राज है? क्या है इस टेप में? कौन है जेसिका? क्या है शमशेर की सच्चाई? सिकंदर के मां और बाप की हत्या के पीछे कौन है ? कौन है जो सूरज और संजना को सलमान के खिलाफ भड़का रहे हैं? क्या सलमान अपने परिवार को इस साजिश से बचा पाएगा। रेस 3 की पूरी कहानी जानने के लिए आपको सिनेमाघरों में जाना होगा। 

डायरेक्शन- रेमो डिसूजा की 'रेस 3' में कई जबरदस्त एक्शन सीन हैं, लेकिन  फ़िल्म की कहानी एकदम बकवास है। खासकर फिल्म का फर्स्ट हाफ आपको काफी बोर करता है। सेकंड हाफ में थोड़ा ट्विस्ट है लेकिन इतना नहीं कि आपको रोमांचित करे। फिल्म के लोकेशन और कैमरा वर्क काफी बेहतरीन है। लेकिन फिल्म पूरी कहानी घिसीपिटी हुई है। जो इसे अच्छी नहीं बनाते हैं।

म्यूजिक- फिल्म 'रेस 3' का कोई भी गाना आपके जुबान पर आसानी नहीं चढ़ेगा और न ही फिल्म ख़त्म होने के बाद याद।  पूरी फिल्म में गाने जबरन ठूंसे गए हैं। 

देखें या नहीं- अगर आप सलमान खान के फैन हैं तो एक बार आप इसे देख सकते हैं।    

टॅग्स :रेस 3सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?