लाइव न्यूज़ :

मानव तस्करी मामला: पटियाला कोर्ट ने दलेर मेंहंदी को दी जमानत, कुछ देर पहले ही सुनाई थी सजा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: March 16, 2018 15:36 IST

मानव तस्करी और कबूतरबाजी मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पटियाला कोर्ट ने 2 साल की जसा सुनाई है

Open in App

पटियाला, 16 मार्च। पंजाब की पटियाला कोर्ट ने कबूतरबाजी के नाम से मशहूर मानव तस्करी के मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। इससे पहले सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने मानव तस्करी के मामले में दलेर मेहंदी के खिलाफ 19 सितंबर 2003 को मामला दर्ज किया गया था। करीब 18 साल पुराने मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें मानव तस्करी के मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत दे दी गई।

ये था आरोप

दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप था कि वह कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्‍सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले जाते थे और उन्हें वहीं छोड़ देते थे और इस काम को अंजाम देने के लिए वह लोगों से मोटी रकम भी वसूलते थे।

ये है पूरा मामलामेहंदी और उनके भाई शमशेर ने साल 1998 से 1999 के बीच दो शो अमेरिका में किए थे। इस शो के लिए वह अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे थे। उन पर आरोप लगा था कि अमेरिका में शो करने के दौरान दलेर मेहंदी ने गैर कानूनी तरीके से अपने ग्रुप के कुछ सदस्‍यों को वहीं छोड़ दिया था। 

दलेर मेहंदी साल 1998 में 10 लोगों के साथ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में शो करने गए थे। इस दौरान उन्होंने तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को में ही छोड़ दिया था। इसके बाद अक्टूबर 1999 में दलेर अपने भाई शमशेर के साथ एक बार फिर कुछ लोगों को अपने शो के समूह में शामिल कर साथ ले गए थे और इस दौरान भी उन्होंने तीन लड़कों को गैरकानूनी रूप से न्यू जर्सी में छोड़ दिया था।

टॅग्स :पंजाब समाचारकोर्टबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?