लाइव न्यूज़ :

पुणे पुलिस ने एआर रहमान का कॉन्सर्ट बीच में ही रोका, सिंगर ने फैन्स के लिए कही ये बात

By अंजली चौहान | Updated: May 2, 2023 13:37 IST

मंच पर जिस वक्त एआर रहमान गाना गा रहे थे उसी समय पुलिस ने आकर शो को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर फैन्स नाराज हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देएआर रहमान का पुणे में कॉन्सर्ट पुलिस ने करवाया बंद सिंगर के मंच पर गाने के दौरान पुलिस ने कार्यक्रम कराया बंद पुलिस की कार्रवाई को लेकर फैन्स नाराज हो गए

पुणे: ऑस्कर विजेता मशहूर सिंगर एआर रहमान के पुणे में आयोजित कॉन्सर्ट के पुलिस द्वारा रोके जाने काफी विवाद हो रहा है। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों की भीड़ में सिंगर को गाने जाने से रोका जाने पर फैन्स में पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी है।

इस बीच, अब तक मुद्दे पर खामोश सिंगर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है। सिंगर और कम्पोजर रहमान ने फैन्स को खास संदेश देते हुए कहा कि यह एक 'रॉकस्टार' पल था। 

दरअसल, 30 अप्रैल को पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में एआर रहमान ने एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया था। इस दौरान फैन्स की काफी भीड़ वहां जमा हुई थी।

फैन्स के बीच एआर रहमान अपनी रुहानी आवाज में शो परफॉर्म कर रहे थे लेकिन तभी पुलिस ने आकर शो को बीच में ही बंद करवा दिया। पुलिस द्वारा ये कार्रवाई इसलिए क्योंकि शो के लिए रात 10 बजे के बाद की कोई परमिशन नहीं ली गई थी। 

एआर रहमान ने कॉन्सर्ट रोके जाने पर दी प्रतिक्रिया 

अब इसी मुद्दे को लेकर एआर रहमान ने एक ट्वीट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा,"शुक्रिया पुणे आपके प्यार के लिए, यह एक यादगार शाम थी।"

अपने ट्वीट के साथ उन्होंने एक संदेश और वीडियो भी साझा किया है। उन्होंने कहा, "क्या हम सभी के पास कल मंच पर 'रॉकस्टार' पल था? मुझे लगता है हमने किया! हम दर्शकों के प्यार से अभिभूत थे और अधिक देना चाहते थे।"

पुणे, ऐसी यादगार शाम के लिए एक बार फिर आपका शुक्रिया। यहाँ हमारे रोलर कोस्टर की सवारी का एक छोटा सा टुकड़ा है।

पुलिस ने जारी किया बयान 

जानकारी के अनुसार, मंच पर जिस वक्त एआर रहमान गाना गा रहे थे उसी समय पुलिस ने आकर शो को बीच में ही रोक दिया। इसके बाद सिंगर ने दर्शकों और आयोजकों का धन्यवाद करते हुए शो बंद कर दिया।

इस बीच पुणे पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि एआर रहमान अपना आखिरी गाना गा रहे थे और तभी गाते समय उन्हें पता नहीं था कि रात के 10 बज चुके हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारी जो उस समय वहां मौजूद थे उन्होंने दिशाननिर्देशों के अनुसार, समय सीमा को लेकर कॉन्सर्ट बंद करवा दिया।

टॅग्स :एआर रहमानबॉलीवुड सिंगरPune PolicePune
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

क्राइम अलर्टकई महिलाओं से यौन उत्पीड़न?, अशोक खरात का एचआईवी परीक्षण, रिपोर्ट में क्या?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?