लाइव न्यूज़ :

Pulwama Attack: शहीदों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, किरण रिजिजू ने यूं की तारीफ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 18, 2019 08:25 IST

पूरा देश दुख की इस घड़ी में शहीदों और घायलों के परिवार के साथ खड़ा है. शहीदों के परिवार के लिए बॉलीवुड सितारे हरसंभव सहायता की पेशकश कर रहे हैं

Open in App

पूरा देश दुख की इस घड़ी में शहीदों और घायलों के परिवार के साथ खड़ा है. शहीदों के परिवार के लिए बॉलीवुड सितारे हरसंभव सहायता की पेशकश कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' की टीम, मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने अपनी-अपनी ओर से मदद की पेशकश की. इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल हो गया है.

उन्होंने अपने एनजीओ 'बीइंग ह्यूमन' की तरफ से शहीदों के परिवारों को मदद देने का ऐलान किया है. सलमान की इस पेशकश की गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह खुद इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि सलमान के 'बीइंग ह्यूमन' से मिली मदद को शहीदों के परिवारों तक पहुंचाया जाए.बता दें कि 'उरी' की टीम ने जहां आर्मी वेलफेयर फंड में 1 करोड़ रु. डोनेट किए हैं, वहीं अमिताभ बच्चन ने शहीदों के परिवार को 5-5 लाख रु. देने की घोषणा की है. अक्षय कुमार भी भारत के वीर वेबसाइट और ऐप्प के जरिए शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए फंड जुटा रहे हैं.

टॅग्स :सलमान खानपुलवामा आतंकी हमलाकिरेन रिजिजू (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?