लाइव न्यूज़ :

फिल्म का सीन शूट करते-करते जब सच में रोने लगीं प्रियंका चोपड़ा, फिर डायरेक्टर से मांगी थी माफी

By अमित कुमार | Updated: June 3, 2020 15:35 IST

प्रियंका चोपड़ा को अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। शादी के बाद वह बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन आज भी बड़े-बड़े डायरेक्टर्स उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका आखिरी बार 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आईं थी। फिल्म बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा को याद कर फिल्म डायरेक्टर सोनाली बोस ने बताया कि किस तरह प्रियंका उनसे रोते हुए मांफी मांग रही थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। प्रियंका आखिरी बार 'द स्‍काई इज पिंक' में नजर आईं थी। फिल्म बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन क्रिटिक्स ने फिल्म की जमकर सराहना की थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा को याद कर फिल्म डायरेक्टर सोनाली बोस ने बताया कि किस तरह प्रियंका उनसे रोते हुए मांफी मांग रही थी। 

दरअसल, इस फिल्म में प्रियंका एक ऐसी मां का किरदार निभा रही थी, जो एक बीमारी की वजह से अपने बच्चो को खो देती है। प्रियंका चोपड़ा सीन को शूट करते समय बेहज इमोशनल हो गई थीं। प्रियंका किरदार को इतना पक्का करना चाहती थी कि वो रिय़ल लगे। लेकिन उन्होंने इससे पहले इस तरह का किरदार कभी नहीं निभाया था। ऐसे में उनके लिए यह काम बेहद चुनौती भरा था। 

सोनाली ने बताया कि प्रियंका कहे जा रही थी कि मुझे माफ कर दो... मुझे माफ कर दो... प्रियंका ने कहा,'अब मुझे समझ में आया कि एक बच्‍चे को खोने का दर्द क्‍या होता है। बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट करने वाली सोनाली एक हादसे में अपने 16 साल के बेटे को खो चुकी थी। लिहाजा वो इस दर्द को अच्छे से समझ रही थी लेकिन वो अपनी भावनाएं प्रियंका तक नहीं पहुंचा पा रही थी। 

सोनाली बोस बेहद मशहूर पत्रकार प्रणय रॉय की बेटी हैं। वह एक लेखिका, निर्माता होने के साथ डायरेक्टर हैं। उन्होंने 'अम्मू' , 'मार्गरेटा विद स्ट्रॉ' और 'द स्‍काई इज पिंक' जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!